Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 22, 2025, 11:03 AM (IST)
OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 15R की आज भारत में पहली सेल है। यह ओपन सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर लाइव हो गई है। इसे बंपर डिस्काउंट और सस्ती ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। इसमें AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7400mAh की बैटरी भी दी गई है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। और पढें: OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
OnePlus 15R की कीमत 47,999 रुपये है। इस दाम में 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इस हैंडसेट का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 52,999 रुपये तय की गई है। इस पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ किफायती EMI भी दी जा रही है। और पढें: OnePlus और Nothing ने इन फोन्स के बढ़ाए दाम, जानें वजह और नई कीमत
वनप्लस 15आर Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसके रिफ्रेश रेट को 165Hz तक सेट किया जा सकता है। इसका रेजलूशन 2800×1272 पिक्सल है। इस पर Corning Gorilla Glass 7i लगा है। और पढें: Upcoming Smartphones in May in India: Vivo X300 Ultra से लेकर OnePlus Nord CE 6 तक, मई में भारत आ रहे ये फोन
बेहतर फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 512GB तक स्टोरेज और 12GB रैम दी गई है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का Sony IMX906 लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर मिलता है। इसके कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इस फोन की बैटरी 7400mAh की है। इसको 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने वनप्लस 15आर में वाई-फाई, सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।