Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: Mar 06, 2024, 08:48 PM (IST)
Nokia C32 स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के तकरीबन 1 साल बाद अब HMD Global कंपनी ने इस फोन की कीमत कम कर दी है। नई कीमत जानने से पहल फोन के फीचर्स की बात करें, तो नोकिया सी32 फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इस फोन की बैटरी 5000mAh की है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: India AI Impact Summit 2026: Sarvam AI और HMD Global ने मिलाया हाथ, Nokia के फीचर फोन में मिलेगी 'AI Chat' सुविधा
कंपनी ने Nokia C32 स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह दाम फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, अब इस फोन की कीमत 1500 रुपये कम हो गई है। इसे अब 7,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की नई कीमत कंपनी की साइट पर लाइव कर दी गई है। नोकिया का यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें Chrcoal, Breezy Mint और Beach Pink कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: HMD Touch 4G: भारत का पहला Hybrid फोन लॉन्च, कीमत मात्र 3999 रुपये, जानें खूबियां
-6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले और पढें: HMD Vibe 5G, HMD 101 4G और 102 4G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
-4GB RAM व 64GB और 128GB स्टोरेज
-Android 13
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-8MP का फ्रंट कैमरा
-5000mAh बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Nokia C32 फोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720×1600 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ इसमें 4GB RAM व 64GB और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। यह फोन Android 13 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसकी बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन तक की बैटरी प्रोवाइड करता है।