comscore

खुशखबरी! 18999 से कम में मिलेगा 25999 रुपये वाला iQOO Z10 5G, रिवील हुआ Amazon का बंपर ऑफर

Amazon Great Indian Festival 2025 अगले हफ्ते शुरू होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही आईक्यू के iQOO Z10 5G की डील रिवील कर दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 18, 2025, 05:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon ने अपने ग्राहकों के लिए Amazon Great Indian Festival 2025 सेल लाने का ऐलान कर दिया है। यह फेस्टिव सेल 23 सितंबर 2025 से लाइव होने वाली है। इस दौरान सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो और वीवो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील और डिस्काउंट मिलेंगे। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI भी दी जाएगी। हालांकि, अभी सेल को शुरू होने में समय है, लेकिन इससे पहले ही कई स्मार्टफोन की डील रिवील कर दी गई हैं। इनमें से एक आईक्यू का iQOO Z10 5G है, जिसे 25 हजार की बजाय 18 हजार से कम में खरीदा जा सकेगा। आइए विस्तार से जानते हैं अमेजन पर मिलने वाली फोन डील… news और पढें: Redmi 15 5G को 580 रुपये में घर लाने का मौका, 7000mAh बैटरी फोन पर गजब EMI Offer

iQOO Z10 5G Deal

अमेजन पर एक्टिव सेल पेज के अनुसार, Amazon Great Indian Festival 2025 में iQOO Z10 5G स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। इस स्मार्टफोन की असल कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन इसे फेस्टिव सेल के दौरान 18,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस कीमत में बैंक डिस्काउंट शामिल है। अच्छी बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर लगाकर इस मोबाइल फोन को और सस्ते में खरीदा जा सकेगा। बैंक छूट के अलावा फोन को किफायती EMI पर भी खरीदने का अवसर मिलेगा। news और पढें: Vivo V60 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, Quad Curved AMOLED डिस्प्ले, 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मॉडल को यहां से कम दाम में खरीदें

वर्तमान में यह स्मार्टफोन अमेजन पर 25,998 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ 1,260 रुपये की ईएमआई और 24 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

iQOO Z10 5G Specifications

iQOO Z10 5G Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी स्टोरेज 256GB है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटो खींचने के लिए आईक्यू के इस मोबाइल फोन में 50MP का प्राइमरी और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह दी गई है। इसकी बैटरी 7300mAh की है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।