comscore

Friendship Day Best gift under 5000: अपने दोस्त को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, आएंगे बहुत काम

Friendship Day Best gift under 5000: आप इस Frindship Day के मौके पर अपने दोस्त को 5000 रुपये से कम में कई गैजेट्स दे सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 03, 2024, 10:06 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Friendship Day पर आप अपने दोस्त को कई गैजेट्स दे सकते हैं।
  • 5000 रुपये से कम में एक से एक अच्छे गैजेट्स आते हैं।
  • इन गैजट्स को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Friendship Day Best gift under 5000rs: Friendship Day कल यानी 4 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। इस मौके पर आप अपने दोस्तों को कुछ गिफ्ट देकर स्पेशल फील करा सकते हैं। आज हम यहां 5000 रुपये से कम वाले कुछ ऐसे गैजेट्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: Google Pixel 9 5G को खरीदने के सबसे अच्छा मौका, यहां 24,509 रुपये तक गिरी कीमत

Friendship Day Best gift under 5000rs

Noise ColorFit Pro 5 Max

इस स्मार्टवॉच में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है। इस वॉच में कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कई DIY वॉच दिए गए हैं। इसकी कीमत 4,299 रुपये है। इसे अमेजन से 208 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। news और पढें: 4000 की तगड़ी छूट पर मिल रहा iQOO 15 फोन, खरीदने के लिए अभी लपकें फाडू Offer

Amazon Echo Pop

यह स्मार्ट स्पीकर 4 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें वॉयस कंट्रोल स्मार्ट लाइट के साथ आता है। इसमें Alexa इन-बिल्ट मिलता है। इस स्पीकर की कीमत 3,999 रुपये है। इसे 194 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

Sony WH-CH520

इस वायरलेस ऑन-ईयर ब्लूटूथ हेडफोन में डुअल पेयरिंग सपोर्ट मिलता है। हेडफोन वॉयस असिस्टेंट ऐप सपोर्ट के साथ आता है। एक बार फुल चार्ज करने पर 50 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। यह कुल चार कलर ऑप्शन में आता है। इसमें बिल्ट-इन माइक मिल मिलता है। इसकी कीमत 4,488 रुपये है। इसे अमेजन से 218 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

 

Samsung Galaxy Fit3

इस स्मार्टवॉच में 40mm का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें कई हेल्थ फीचर मिलते हैं। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह 13 दिनों तक चल सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग मिलती है। इस फिटनेस बैंड की कीमत 4,899 रुपये है। इसे अमेजन से 238 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।

boAt SmartRing Active

हाल में लॉन्च हुए इस रिंग में कई हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इस रिंग में 20 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। रिंग को तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। वॉटर से बचाने के लिए इस रिंग को 5 ATM के साथ लाया गया है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है। इसे 170 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि इन सभी प्रोडक्ट पर और भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource