Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 01, 2024, 03:13 PM (IST)
Amazon Offers on Laptops: अमेजन नए साल के अवसर पर हर कैटेगरी के लैपटॉप पर शानदार ऑफर्स दे रहा है। इस वक्त लैपटॉप को कम कीमत में खरीदने का मौका है। हम आपको यहां Lenovo, Jio, HP और Acer के कुछ खास लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। ये लैपटॉप बेसिक वर्क के लिए एकदम परफेक्ट हैं। और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू
रिलायंस जियो का यह सबसे सस्ता लैपटॉप है। इस लैपटॉप की कीमत 14,636 रुपये है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस पर 710 रुपये की ईएमआई और 11 हजार से ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो जियो के इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई और 4जी एलटीई दिया गया है। इसमें Mediatek MT 8788 प्रोसेसर और 64GB स्टोरेज दी दी गई है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले और बड़ा टच पैड मिलता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 8 घंटे तक चलती है। और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात
और पढें: 55 inch Smart TV under 35000 on Amazon: इन टीवी से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा, 35 हजार से कम में बनाएं अपना
एसर वन 11 बेसिक लैपटॉप है। इसमें बेहतर वर्किंग के लिए Intel Celeron Processor N4500 प्रोसेसर के साथ UHD ग्राफिक कार्ड दिया गया है। इसमें 8GB रैम दी गई है। इसमें 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 1366 x 768 पिक्सल है। लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर एलईडी बैकलिट डिस्प्ले भी दिया गया है। इसकी स्टोरेज 128GB है। इसमें 720p HD वेबकैम और माइक्रो एसडी, यूएसबी और यूएसबी टाईप-ए जैसे पोर्ट्स मिलते हैं।
Intel Celeron N4500 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप 14 इंच के डिस्प्ले से लैस है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। इसमें UHD ग्राफिक कार्ड दिया गया है। इसमें वेबकैम के साथ-साथ डुअल स्पीकर, सिल्वर की-बोर्ड और मल्टी जेस्चर का सपोर्ट मिलता है। इसकी बैटरी 47Whr की है, जो फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इस पर 969 रुपये की EMI और 11,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।