Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 19, 2024, 09:37 AM (IST)
Amazon Offers: बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट्स को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इन ब्रांडेड टैब्स को 1100 से कम की ईएमआई और तगड़ी छूट पर खरीदा जा सकता है। इन टैबलेट्स में पावरफुल प्रोसेसर से लेकर तगड़ी बैटरी तक मिलेगी। आइए टॉप टैबलेट डील पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Amazon Offers: OnePlus 13s समेत इन फोन को खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट
हॉनर पैड एक्स9 में 11.5 इंच का 2के डिस्प्ले है। इस टैब में Snapdragon 685 प्रोसेसर से लेकर दमदार साउंड के लिए 6 स्पीकर्स तक दिए गए हैं। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 13 घंटे तक चलती है। इसमें वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है। वहीं, यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इस पर 824 रुपये की ईएमआई और 15,700 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच का 2.4के अल्ट्रा-हाई रेजलूशन वाला डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जो Dolby Atmos से लैस है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ-साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 19,998 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1150 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 970 रुपये की ईएमआई ऑफर की जा रही है।
यह सैमंसग का शानदार टैबलेट है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी बैटरी 7040mAh की है। इसमें 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फास्ट वर्किंग के लिए टैबलेट में क्वालकॉम का Snapdragon SM6375 प्रोसेसर भी दिया गया है। इसकी एलसीडी स्क्रीन का साइज 11 इंच है। सैमसंग के टैब की कीमत 20,999 रुपये है। इस पर 1,018 रुपये की ईएमआई मिल रही है। साथ ही, 19,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।