comscore

Amazon Offers: सस्ते में खरीदें कॉलिंग वाले टैबलेट्स, मिल रहे गजब ऑफर

Amazon Offers: कॉलिंग वाले टैबलेट्स पर जबरदस्त ऑफर दिए जा रहे हैं। इस वक्त टैब्स को कम दाम में खरीदने का बढ़िया मौका है। नीचे जानते हैं टॉप ऑफर के बारे में।

Edited by Ajay Verma |Published: Jul 16, 2024, 10:43 AM (IST)

Highlights

  • Amazon पर कॉलिंग टैब मिल रहे हैं
  • इन टैबलेट पर जबरदस्त डील दी जा रही हैं
  • इन्हें इस समय सस्ते में खरीदने का मौका है

Amazon Offers: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर टैबलेट्स की भरमार है। इन डिवाइस पर डिस्काउंट से लेकर सस्ती ईएमआई तक दी जा रही है। टैब्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यदि आप अपने लिए कॉलिंग वाला टैब तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ चुनिंदा टैब के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए बेस्ट टैब डील की डिटेल जानते हैं। news और पढें: 1000 से कम महीने के खर्च पर खरीदें ये शानदार स्मार्टफोन, जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ

Samsung Galaxy Tab A7 Lite

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इस टैब में 8MP का बैक और 2MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज और MediaTek_MT8768T प्रोसेसर मिलता है। इस टैब की बैटरी 5100mAh की है। इसकी कॉलिंग फंक्शन भी है। प्राइस की बात करें, तो टैब की कीमत 10,979 रुपये है। टैबलेट पर बैंक डिस्काउंट और 532 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। news और पढें: 20,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 धांसू टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Lenovo Tab M10

लेनोवो टैब एम10 वॉइस कॉलिंग फंक्शन के साथ आता है। इसमें 10.1 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1920*1200 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 320 निट्स और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस टैब में फोटो क्लिक करने के लिए 8MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, टैब में हेडफोन जैक, दमदार स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 5100mAh की है, जो फुल चार्ज में 10 घंटे तक चलती है। इस टैब की कीमत 12,999 रुपये है। HSBC बैंक की ओर से 1000 रुपये की छूट और 630 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। टैब पर 12 हजार का एक्सचेंज ऑफर भी है।

OnePlus Pad Go

वनप्लस पैड गो में 11.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2408×1720 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। इस टैब में 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, वनप्लस के टैब में 4G LTE (Calling) और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 23,999 रुपये है। ICICI बैंक की ओर से 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। टैब पर 1,164 रुपये की ईएमआई भी है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource