Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 02, 2025, 10:28 AM (IST)
Amazon Offers: Realme, iQOO और OnePlus भारतीय बाजार के दिग्गज ब्रांड्स में से एक हैं। अगर आप इन तीनों कंपनियों में से किसी एक का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां तीनों कंपनियों के बड़ी बैटरी वाले चुनिंदा फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भारी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। चलिए टॉप-डील पर डालते हैं एक नजर… और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर
Realme GT 7 Pro में बेहतरीन फंक्शनिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में RealWorld Eco² OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 5800mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसको 120w फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इस फोन की कीमत 59,999 रुपये है। इस पर 3000 रुपये का डिस्काउंट और 30,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इस पर 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसे 2,909 रुपये की ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत
iQOO 13 एंड्रॉइड 15 पर काम करने वाले फनटच ओएस 15 पर कार्य करता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिप के साथ 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की है। इसका प्राइस 59,999 रुपये है। इस कीमत में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। हैंडसेट पर 2,909 रुपये की ईएमआई भी है।
वनप्लस 12 के टॉप वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। इस हैंडसेट पर ICICI बैंक की ओर से 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 27,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 3,394 रुपये की ईएमआई मिल रही है। फीचर्स की बात करें, तो स्मार्टफोन में 50MP का मेन, 64MP का पेरिस्कोप और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इस हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिप और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसकी बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका साइज 5400mAh है।