comscore

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: 10 हजार से कम में मिल रहे 5G स्मार्टफोन, यहां देखें अमेजन डील

Amazon Great Indian Festival Sale 2023 का आज तीसरा दिन है। अगर आप नया 5G खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 10 हजार से कम में मिलेंगे आपको ये बेस्ट ऑप्शन।

Edited by Manisha |Published: Oct 10, 2023, 06:51 PM (IST)

Highlights

  • Amazon Great Indian Festival Sale 2023 सेल का आज तीसरा दिन
  • सेल से सस्ते में खरीदें 5G फोन
  • 10 हजार से कम में मिल रहे धांसू 5G फोन

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: भारत में 5G लॉन्च के बाद से ही 5G स्मार्टफोन्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। अगर आप अब भी 4G स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो इस अमेजन में पुराने फोन को अपग्रेड करने का वक्त आ गया है। खास बात यह है कि सेल से 5G स्मार्टफोन खरीदने पर आपकी जेब भी खाली नहीं होगी। जी हां, अमेजन सेल में 5G स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील दी जा रही है। हाल ही में हमने आपको 15000 रुपये से कम में मिलने वाले 5जी फोन की जानकारी दी थी। वहीं, आज हम आपको सेल में 10 हजार से कम में मिलने वाले बेस्ट 5G फोन की लिस्ट देने जा रहे हैं। यहां देखें अमेजन में मिलने वाले बेस्ट ऑफर।

Lava Blaze 5G

Lava Blaze 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही ई-कॉमर्स जाइंट फोन पर 250 रुपये का कूपन भी दे रही है। इस फोन को आप 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं। इस फोन में 6.5 इंच का HD+ दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा मिलता है। वहीं इसकी बैटरी 5000mAh की है।

itel P55 5G

itel P55 5G फोन क 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन को आप 485 रुपये की शुरुआती ईएमआई में भी घर ला सकते हैं। इस फोन में 6.6 इंच का HD+ दिया गया है। फोन के बैक पर 50MP AI कैमरा  मौजूद है। वहीं, इसकी बैटरी 5000mAh की है।

Samsung Galaxy M14 5G

Samsung Galaxy M14 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 11,990 रुपये में लिस्ट है। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट SBI कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इस फोन को 581 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी घर लाया जा सकता है। सैमसंग का यह बजट 5G फोन 6.6 इंच का FHD+, 5nm प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी मिलती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टेक्नोलॉजी और ऑटो की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनलफेसबुक , यूट्यूब और X पर फॉलो करें।