Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 13, 2023, 12:03 PM (IST)
Amazon Great Indian Festival Sale में प्रीमियम लैपटॉप को सस्ते में खरीदे का मौका है। लैपटॉप पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भी छूट मिल रही है। Asus, HP और Lenovo के महंगे लैपटॉप को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। आज यहां महंगे लैपटॉप पर मिलने वाली डील बताई गई हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: आज से शुरू हुई iQOO 15R की सेल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
HP के इस लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया है। इसका पीक ब्राइटनेस 250 nit है। इसमें 1 USB Type-C, 2 USB Type-A और HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 720p HD कैमरा दिया गया है। लैपटॉप में 1TB का स्टोरेज मिलता है। इसमें 16GB RAM दी गई है। लैपटॉप 12-core 13th Gen Intel Core i7-1360P प्रोसेसर के साथ आता है। सेल में लैपटॉप 87,090 रुपये का मिल रहा है। इसकी MRP 1,02,918 रुपये है। और पढें: Valentine Day के मौके पर Realme ने दिया सरप्राइज, Narzo 90x 5G को लॉन्च किया इस खास कलर के साथ
और पढें: Amazon World Cup Sale: स्मार्ट टीवी पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, सस्ते में खरीदें 55 इंच तक के Smart TVs
इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Windows 11 दिया गया है। लैपटॉप Core i7 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 1TB स्टोरेज मिलता है। Asus के 14 इंच वाले इस लैपटॉप में Backlit कीबोर्ड दिया गया है। सेल में लैपटॉप 81,990 रुपये का मिल रहा है। इसकी MRP 1,11,990 रुपये है।
इस लैपटॉप में 13.3 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Windows 11 के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और बैकलाइट कीबोर्ड मिल रहा है। लैपटॉप में 16GB RAM के साथ 1TB इटंरनल स्टोरेज दिया गया है। इस लैपटॉप को अमेजन सेल में 66,490 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसकी MRP 1,03,490 रुपये है।
Lenovo के इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Intel Core i7-1355U प्रोसेसर मिलता है। इसमें 56.6Wh की बैटरी दी गई है। लैपटॉप 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सेल में लैपटॉप को 82,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी MRP 1,28,590 रुपये है।