Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 27, 2024, 02:20 PM (IST)
Amazon Deals: अगर आप हाथ से कपड़े धो-धो कर थक गए हैं और अपने लिए नई वॉशिंग मशीन तलाश रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम आने वाली है। हम आपको यहां अमेजन इंडिया पर मिलने वाली चुनिंदा वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप 1 हजार से कम की EMI पर खरीद सकेंगे। और पढें: 6000 रुपये से कम में खरीदें Tower Air Cooler, जून की गर्मी में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक
यह टॉप लोड फुली लोडेड वॉशिंग मशीन है। इसकी कैपेसिटी 7.5 किलोग्राम है और बॉडी में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इस मशीन में इन-लेट पाइप, डिटर्जेंट कप और रैट मैश लगा है। इसमें इन-बिल्ट हीटर भी लगा है। इसके अलावा, वॉशिंग मशीन में 3 हॉट वॉटर मोड, जेडपीएफ टेक्नोलॉजी, एक्सप्रेस वॉश और ऑटो टब क्लीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 17,990 रुपये है। वॉशिंग मशीन पर 872 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। इस पर HSBC की तरफ से 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स
सैमसंग की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन है। इसकी कैपेसिटी 8 किलोग्राम है। इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। यानी कि यह बिजली की बचत करती है। इस पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। अब फीचर्स की बात करें, तो वॉशिंग मशीन में 9 वॉशिंग प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें क्विक वॉश और इको टब क्लीन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें डायमंड ड्रम दिया गया है। इस वॉशिंग मशीन की कीमत 19,490 रुपये है। इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, 1 हजार की बैंक छूट दी जा रही है।
7 किलोग्राम कैपेसिटी वाली इस वॉशिंग मशीन की कीमत 13,490 रुपये है। AU बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस मशीन को 654 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसको पांच स्टार की रेटिंग मिली है। यह 3 से 4 मेंबर वाले परिवार के लिए एकदम ठीक है। इसमें 700 आरपीएम की मोटर लगी है। इसमें स्ट्रॉन्ग, ऑटो और स्पिन ओन्ली जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टच-पैनल भी लगा है। इसकी बॉडी स्टील की बनी है।