Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 13, 2025, 11:43 AM (IST)
50 inch Smart TV under 30000 on Amazon: स्मार्ट टीवी मनोरंजन का बड़ा साधन है। टीवी पर आम चैनल देखने के साथ OTT ऐप पर अपनी पसंद की मूवी व वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। स्क्रीन बड़ी हो, तो फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि, इसके लिए बड़े डिस्प्ले के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं, लेकिन अमेजन से बड़ी स्क्रीन वाले टीवी को सस्ते में घर लाया जा सकता है। हम आपको यहां 50 इंच वाले टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 30,000 से कम है। इन्हें किफायती ईएमआई पर अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। आइए टीवी पर डाले हैं एक नजर… और पढें: Reliance Digital की धमाकेदार सेल, फोन से लेकर स्मार्ट टीवी और होम एप्लायंसेज, हर प्रोडक्ट पर मिलेगा जबरदस्त ऑफर
TOSHIBA के टीवी में 50 इंच का 4के अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें 3 एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। टीवी में गूगल टीवी ओएस, नेटफ्लिक्स, जी5 और जियो हॉटस्टार मिलता है। इसके अलावा, टीवी में Dynamic, Standard, Energy Saving, Cinema और FILMMAKER जैसे मोड दिए गए हैं। इसमें वॉइस कमांड भी है। इसकी कीमत 25,799 रुपये है। इस पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,251 रुपये की EMI दी जा रही है। और पढें: Galaxy A57 में आ सकते हैं फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले, Samsung ने किया ये बड़ा बदलाव
Acer के 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी में सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2 और एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। इस टीवी में 80 वॉट साउंड वाले स्पीकर और Dolby Atmos मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड, स्पीच, म्यूजिक, स्टेडियम और यूजर साउंड मोड दिया गया है। इसके अलावा, टीवी में गूगल असिस्टेंट और OTT ऐप का एक्सेस मिलता है। इस टीवी की अमेजन इंडिया पर कीमत 28,999 रुपये है। इसे 1,406 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। और पढें: Amazon Diwali Special: घर में मिलेगा थिएटर का मजा, 2200 से कम महीना देकर घर लाएं 55 inch वाले TVs
TCL ने इस स्मार्ट टीवी में 2के एफएचडी डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। टीवी में 24 वॉट आउटपुट वाला स्पीकर दिया गया है। यह Dolby Audio से लैस है। इसकी रैम 1 जीबी और स्टोरेज 8 जीबी है। इसके साथ टीवी में स्क्रीन मिरर, गूगल असिस्टेंट और गूगल टीवी ओएस मिलता है। इस पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। यह टीवी अमेजन इंडिया पर 26,490 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इसे आप 1284 रुपये की ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं।