comscore

Tata Harrier फेसलिफ्ट की बुकिंग इस दिन से होगी शुरू, जल्द देगा लेगी मार्केट में एंट्री

Tata Harrier Facelift जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। इस एसयूवी की बुकिंग की तारीख अनाउंस कर दी गई है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ADAS और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Edited by Ajay Verma |Published: Oct 03, 2023, 08:40 PM (IST)

Highlights

  • Tata Harrier Facelift जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाली है।
  • इस फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग डेट अनाउंस कर दी गई है।
  • इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा, ADAS और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Tata Harrier शानदार 5-सीटर एसयूवी में से एक है। इस एसयूवी को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। अब Tata Motors इस धाकड़ एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द भारतीय बाजार में उतारने वाला है। इस एसयूवी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है। इसकी एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें टाटा हैरियर को देखा जा सकता है। इसके साथ ही एसयूवी की बुकिंग की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस एसयूवी में कंपनी का लेटेस्ट इंजन दिया जाएगा और इसमें एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। news और पढें: आ गई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, जानें हर वेरिएंट्स की कीमत

इस दिन शुरू होगी बुकिंग

Tata Harrier फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल, इस एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कंपनी आने वाले दिनों में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी दे सकती है। news और पढें: Tata Harrier facelift SUV दमदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें हर बात

टीजर वीडियो देखने से पता चलता है कि टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट वर्जन का डिजाइन Harrier EV कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है, जिसे इस साल Auto Expo 2023 शोकेस किया गया था। इस अपकमिंग एसयूवी में स्प्लिट हेडलाइट दी गई है। इसमें LED लाइट बार और मैश टाइप ग्रिल मिलेगी।

मिलेगा नए डिजाइन का स्टीयरिंग वील

पिछले दिनों आई लीक फोटोज को देखने से पता चला कि का टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के डैशबोर्ड का डिजाइन मौजूदा हैरियर जैसा है। हालांकि, फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के स्टीयरिंग वील को देखा जा सकता है, जिस पर कंपनी का लोगो लगा है। इस एसयूवी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है। इसके अलावा, एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा, ADAS और पार्किंग सेंसर जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स भी दिए जाएंगे।

इंजन डिटेल

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट वर्जन को कंपनी के अपकमिंग डायरेक्ट-इजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। इस इंजन को लेकर दावा किया गया है कि यह 168bhp की पावर और 280Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस मॉडल को मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उतारा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी हो सकती है कीमत

टाटा मोटर्स ने अभी तक अपकमिंग टाटा हैरियर फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 16 से 25 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला MG Hector, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होगा।