comscore

X Down: सेवाएं ठप होने के बाद दोबारा हुई शुरू, यूजर्स कर पा रहे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

X Down: एक्स (पूर्व ट्विटर) की सर्विस आज ठप हो गई थी। यूजर्स को ऐप और वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कत आई थी। हालांकि, अब प्लेटफॉर्म दोबारा काम करने लगा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 28, 2024, 10:13 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

X Down: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) की सर्विस डाउन होने के बाद अब दोबारा शुरू हो गई है। सेवाएं ठप होने के कारण यूजर्स को नए ट्वीट देखने में दिक्कत आई, तो कईओं को ऐप और वेबसाइट इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज का शिकार भारत के साथ-साथ कनाडा, अमेरिका और इंग्लैंड के यूजर्स हुए। news और पढें: X Down: एक बार फिर X हुआ डाउन, हजारों यूजर्स ने की शिकायत

कितनी देर के लिए बाधित रही सेवाएं

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की मानें, तो ट्विटर (Twitter) की सेवाएं सुबह 8:24 से 9:24 तक बाधित रही। एक घंटे की आउटेज के दौरान दुनियाभर के यूजर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएं। news और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

अमेरिका में 36,500, कनाडा में 3300 और इंग्लैंड में 1600 यूजर्स ने रिपोर्ट की। वहीं, भारत में भी यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। हालांकि, अब ट्विटर की सर्विस दोबारा शुरू हो गई है। यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। news और पढें: Cloudflare Outage: क्यों डाउन हुए X, ChatGPT, Canva जैसे बड़े प्लेटफॉर्म? यहां जानें पूरा मामला

किस तरह की आई दिक्कत

ट्विटर की सर्विस डाउन होने के दौरान भारत समेत कई देशों के यूजर्स नए ट्वीट नहीं देख पाएं। ऐप और वेबसाइट में पेज रिफ्रेश करने पर समथिंग वेंट रॉन्ग लिखा दिखाई दिया। इसके अलावा, यूजर्स को मैसेज व वीडियो देखने में भी दिक्कत आई।

कंपनी ने नहीं दिया कोई अपडेट

एलन मस्क (Elon Musk) की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने अभी तक इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। साथ ही, यह भी नहीं बताया कि किस कारण सेवाएं बाधित हुई।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पहले भी सेवाएं कई बार हुई ठप

आपकी जानकारी के लिए आखिर में बताते चलें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पूर्व ट्विटर (Twitter) की सर्विस इस साल अप्रैल में ठप हुई थी। इस दौरान भारतीय यूजर्स को ऐप और वेबसाइट पर पोस्ट करने में दिक्कत आई। यूजर्स को नए ट्वीट भी देखने को नहीं मिले। इससे पहले भी साल 2023 में ट्विटर की सेवाएं 3 से 4 बार डाउन हुई थी।