comscore

World Music Day: इन 5 फ्री म्यूजिक ऐप्स पर आप सुन सकेंगे अपने मनपसंद गाने

World Music Day: आज वर्ल्ड म्यूजिक डे है। दुनिया के 120 देशों में इसे मनाया जाता है। इस दिन हम आपको 5 ऐसे फ्री म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jun 21, 2023, 12:43 PM (IST)

Highlights

  • World Music Day आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।
  • इस दिन म्यूजिक लवर्स को कई फ्री कॉन्सर्ट में पसंदीदा कलाकारों को सुनने का मौका मिल जाता है।
  • ऐसे कई फ्री म्यूजिक ऐप्स भी हैं, जहां आप अपने मनपसंद के गाने सुन सकते हैं।

World Music Day: हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1982 में पेरिस के मॉरिश फ्लूरेट और जैक लांग के द्वारा की गई थी। इसके बाद इसे आगे चलकर दुनिया के 120 देशों में मनाया जाने लगा। वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का मुख्य लक्ष्य दुनियाभर के संगीतकारों और इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मान देना था। इस दिन दुनियाभर के अलग-अलग शहरों में कई फ्री म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किए जाते हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर हम आपको 5 ऐसे फ्री म्यूजिक ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं। इन ऐप्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मौजूद हैं, जिन्हें लेने पर आपको बिना किसी ऐड ब्रेक के गाने मिलेंगे। साथ ही, कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिल सकते हैं।

Spotify

यह दुनिया के सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले म्यूजिक ऐप्स में से एक है, जिस पर करोड़ों गाने मौजूद हैं। इस ऐप पर आपको कई जीनर्स और म्यूजिक पर्सनैलिटी के गाने मिल जाएंगे। साथ ही, आप अपना पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट भी क्रिएट कर सकेंगे। यही नहीं, इस ऐप पर कई पॉडकास्ट भी मिलेंगे। Spotify म्यूजिक ऐप को आप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image: Spotify

Amazon Music

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी आप Spotify की तरह अपने मनपसंद आर्टिस्ट के गाने सुन सकते हैं। यहां आप इसके अलावा अपना खुद का पर्सनलाइज्ड म्यूजिक एलबम भी क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, आपको अपने पसंदीदा गाने ऑफलाइन सुनने के लिए डाउनलोड की भी सुविधा मिलेगा। Amazon Prime मेंबर्स को इस प्लेटफॉर्म पर बिना किसी ऐड ब्रेक के गाने मिलेंगे। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Airtel Wynk

एयरटेल का यह म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Airtel यूजर्स के लिए है। इस ऐप पर भी आप अपने पसंद के गाने सुन सकते हैं। यहां अलग-अलग जीनर्स के गाने, म्यूजिक एलबम्स मिलेंगे। साथ ही, आप यहां अपने पसंदीदा एलबम्स और गानों को ऑफलाइन सुनने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

YouTube Music

YouTube का म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स भी अन्य ऐप्स की तरह अलग-अलग जीनर्स के गाने सुनने की आजादी देता है। इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को सभी फीचर्स के साथ इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। वहीं, फ्री यूजर्स को ऐप को हमेशा ओपन रखना पड़ता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

JioSaavn

Reliance Jio के म्यूजिक प्लेटफॉर्म JioSaavn पर भी आप Airtel Wynk की तरह ही अलग-अलग जीनर्स के गाने सुन सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।