comscore

WhatsApp यूजर्स हो जाएं तैयार! चैट लिस्ट में मिलेगा नया कम्युनिटी टैब

WhatsApp अपने यूजर्स को कम्युनिटीज पर अधिक कंट्रोल देने के लिए एक नए फीचर community Tabs पर काम कर रहा है। यह आपको चैट लिस्ट में मिलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: May 08, 2023, 09:02 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp चैट लिस्ट में जल्द कम्युनिटी टैब मिलेगा।
  • इसे एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।
  • कंपनी iOS के लिए इसी फीचर पर काम कर रही है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। पिछले हफ्ते बीटा यूजर्स के लिए Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ नए फीचर्स रोल आउट किए थे। अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी Community टैब नाम के फीचर पर काम कर रहा है, जो चैट लिस्ट में दिखाई देगा। फिलहाल, यह नया कम्युनिटी टैब फीचर डेवलपमेंट फेज में है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp Community Tabs

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Community tabs नाम ने नए फीचर पर काम कर रही है। Testflight पर मौजूद iOS 23.9.0.76 अपडेट के लिए आए लेटेस्ट WhatsApp Beta से पता चला है कि कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो कम्युनिटी तक पहुंच को आसान बनाएगा। अभी यह डेवलपमेंट के अधीन है। news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

इससे पहले Android 2.23.9.17 update के लिए आए WhatsApp beta के साथ कुछ बीटा यूजर्स के लिए एक कम्युनिटी नेविगेशन फीचर रोल आउट किया गया था। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को चैट लिस्ट के भीतर ग्रुप्स के जरिए नेविगेट करने का एक बेहतर तरीका देने के लिए एक नए ऑर्गेनाइजेशन सिस्टम पर काम कर रहा है। एंड्रॉयड के बाद अब यह iOS यूजर्स के लिए आने वाला है।

चैट लिस्ट में सबसे ऊपर मिलेगा ऑप्शन

रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इससे साफ पता चल रहा है कि कंपनी एक नए टूलबार पर काम कर रहा है। आपको भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ चैट लिस्ट में सबसे ऊपर एक टूलबार मिलेगा, जहां सभी कम्युनिटीज दिखाईं देंगी। इस फीचर की मदद से टैब सिलेक्ट करते समय आपके सभी ग्रुप उनके संबंधित कम्युनिटी के अंदर लिस्ट होंगे।

यूजर्स को कम्युनिटी पर मिलेगा अधिक कंट्रोल

व्हाट्सऐप की इस सुविधा के साथ कम्युनिटी आइकन पर एक नीला बैज दिखाई देगा। यह बताएगा कि आपको किसी कम्युनिटी से जुड़े किसी ग्रुप से मैसेज आया है। इससे यूजर्स के पास कम्युनिटी में आए मैसेज पर अधिक कंट्रोल रखना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, ध्यान दें कि यह सुविधा किसी कम्युनिटी से जुड़े ग्रुप तक ही सीमित है, इसलिए जो ग्रुप किसी कम्युनिटी से संबंधित नहीं हैं, वे नए टूलबार में दिखाई नहीं देंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

WhatsApp community tabs अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसका मतलब है कि अभी लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।