comscore

WhatsApp चैट में अब सर्च कर सकेंगे पुराना 'Poll', नए अपडेट में मिले 5 नए फीचर्स

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए अपडेट की जानकारी दी है। नया अपडेट यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है, जिसमें पोल से जुड़े 3 नए फीचर शामिल है। वहीं, दो कैप्शन फीचर है।

Published By: Manisha | Published: May 04, 2023, 08:49 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp पर अब सर्च कर सकेंगे पुराना पोल
  • डॉक्यमेंट्स शेयर करते हुए लिख सकेंगे कैप्शन
  • पोल फीचर के लिए अब मिलेंगी नोटिफिकेशन
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने लेटेस्ट अपडेट के जरिए चैट को पहले से बेहतर बनाने के लिए कुछ नए फीचर रोलआउट किए हैं। इससे पहले यह सभी फीचर्स बीटा टेस्टिंग फेज में थे। अब फाइनली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने नए अपडेट के साथ इन फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इन नए फीचर्स में पोल से जुए 3 नए फीचर्स रोलआउट किए गए हैं, जिनमें Create single-vote polls, Search for polls in your chats व Stay updated on poll results शामिल है। इसके अलावा, Forwarding with Captions और Sharing Documents with Captions फीचर भी रोलआउट कर दिए गए हैं। आइए जानते है डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए अपडेट की जानकारी दी। नए अपडेट यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है, जिसमें पोल से जुड़े 3 नए फीचर शामिल है। बता दें, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने कुछ समय पहले ही व्हाट्सऐप पर पोलिंग फीचर रोलआउट किया था। अब इन पोल फीचर को कई नए अपग्रेड्स मिल रहे हैं। ये हैं तीन लेटेस्ट अपग्रेड- news और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज

Polls फीचर में मिले ये अपडेट्स

Create single-vote polls: यूं तो यूजर्स व्हाट्सऐप पोल में कई सवाल के जवाब में कई आसंर देने में सक्षम है। हालांकि, जब पोल क्रिएटर को केवल 1 आसंर की जरूरत होगी, तो यह नया फीचर काम आएगा। इस फीचर में पोल क्रिएटर सवाल के जवाब को केवल 1 वोट तक ही सीमित रख सकता है। साधारण शब्दों में कहें, तो इस अपडेट के बाद पोलिंग में हिस्सा लेने वाले यूजर्स दिए गए ऑप्शन में से किसी एक ही ऑप्शन को चुन सकेंगे।

Search for polls in your chats: अपडेट के जरिए मिला यह नया फीचर यूजर्स को चैट में मौजूद नए व पुराने पोल को ढूंढने में मदद करेगा। अब फोटो व वीडियो की तरह आप पोल को भी फिल्टर लगाकर सर्च कर सकेंगे।

Stay updated on poll results: इस अपडेट में यूजर्स को पोलिंग में आ रहे वोट की नोटिफिकेशन प्रोवाइड की जाएगी। इन नोटिफिकेशन के जरिए आपको जानकारी मिल पाएगी कि ग्रुप में मौजूद कितने लोगों ने पोल में अपना वोट दे दिया है।

Captions में मिले ये अपडेट्स

Forwarding with Captions: फोटो व वीडियो फॉरवर्ड करते हुए पहले कैप्शन लिखने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। हालांकि, अब नए अपडेट के बाद आप कोई भी फोटो व वीडियो फॉरवर्ड करते हुए कैप्शन लिखने में सक्षम होंगे। यह फीचर लंबे समय से टेस्टिंग फेज में था। अब फाइनली कंपनी ने इसे सभी के लिए रोलआउट कर दिया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Sharing Documents with Captions: केवल फोटो व वीडियो तक ही नहीं अब आप डॉक्यमेंट्स शेयर करते हुए भी कैप्शन लिख सकेंगे। पहले डॉक्यमेंट्स व्हाट्सऐप पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखने की सुविधा नहीं मिलती थी।