Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 29, 2023, 11:14 AM (IST)
WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को चैट की तरह अपडेट्स टैब में भी सर्च करने की सुविधा देगा। Meta के स्वामित्व वाला लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक नया Search- Updates tab लाने की तैयारी में है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यह फीचर अपडेट्स टैब में सर्च करने का ऑप्शन देगा। जिस तरह अभी चैट लिस्ट में नाम सर्च कर आप किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट की चैट को आसानी से ढूंढ सकते हैं। वैसे ही आपको अपडेट्स में सर्च कर पाएंगे। इस नए फीचर को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडटे के साथ रोल आउट किया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें। और पढें: WhatsApp Username: अब बिना नंबर शेयर किए करें व्हाट्सऐप चैट, ऐसे बनाएं अपना यूनिक यूजरनेम
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। Google Play Store पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.23.20.16 अपडेट से पता चला है कि व्हाट्सऐप Updates Tab में एक सर्च फीचर लाने पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे साफ-साफ पता चल रहा है कि यह कैसे काम करेगा। और पढें: WhatsApp पर फोटो भेजते समय क्वालिटी खराब हो जाती है? ऐसे भेजें HD इमेज
स्क्रीनशॉट के अनुसार, अपडटे्स टैब में एक सर्च का ऑप्शन मिलेगा। यहां आप नाम सर्च करके स्टेटस अपडेट आसानी से ढूंढ सकते हैं। यह सुविधा चैनल डायरेक्टरी ओपन किए बिना फॉलो किए गए चैनल और अन्य वेरिफाईड चैनलों के स्टेटस अपडेट सर्च कर पाएंगे। यह यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ा सकता है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के चैनल को सर्च कर आसानी से उस तक पहुंच सकते हैं।
इस फीचर का आना जरूरी है, क्योंकि कई यूजर्स ने नए अपडेट टैब को लेकर शिकायत की है। फिलहाल, किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के स्टेटस अपडेट को सर्च कर पाना बहुत मुश्किल है। नए टैब अपडेट के साथ सर्च का ऑप्शन हटा दिया गया है। अब नए अपडेट्स टैब में सर्च ऑप्शन भी जोड़ा जाएगा। हालांकि, यह यूजर्स को फॉलो किए गए चैनलों को सर्च करने की सुविधा देगा।
फिलहाल, यह WhatsApp फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। पहले यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए आएगा। उसके बाद सभी यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा सकता है।