Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 02, 2025, 12:01 PM (IST)
WhatsApp
WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक ऐसा खास फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे स्टिकर्स को सेव करने का तरीका और आसान हो जाएगा। पहले यूजर्स को कोई भी स्टिकर सेव करने के लिए उसे किसी चैट में भेजना पड़ता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगा। यूजर्स अब सीधे अपने बनाए हुए स्टिकर्स को सेव कर पाएंगे और उन्हें पसंदीदा (favourites) या किसी स्टिकर पैक में जोड़ सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.24.23 में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में इसे और भी ज्यादा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। और पढें: WhatsApp पर आ रहा नया Password फीचर! अकाउंट सिक्योरिटी होगी पहले से ज्यादा बेहतर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई यूजर नया स्टिकर बनाएगा तो उसके बाद एक नया विंडो खुलेगा जिसमें सेव करने के कई ऑप्शन होंगे। इसमें यूजर चाहे तो स्टिकर को अपने फेवरेट्स में डाल सकता है, चाहे तो किसी मौजूदा स्टिकर पैक में सेव कर सकता है या फिर एक नया स्टिकर पैक बनाकर उसमें जोड़ सकता है। इससे यूजर्स को बार-बार चैट में स्टिकर्स भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका कलेक्शन भी बेहतर तरीके से मैनेज होगा। साथ ही बातचीत के दौरान भी कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि बिना भेजे स्टिकर सेव हो जाएंगे। और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे
यह नया फीचर फिलहाल सिर्फ WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.25.24.23 में ही दिखाई दे रहा है। इसे Google Play Beta प्रोग्राम के कुछ चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। हालांकि कंपनी जल्द ही इसे स्थायी रूप से पब्लिक वर्जन में लाने की तैयारी कर रही है। WhatsApp की खासियत यही है कि वह हर फीचर को पहले छोटे स्तर पर टेस्ट करता है और जब सब कुछ ठीक चलता है तभी उसे दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंचाता है। इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले अपडेट्स में यह सुविधा सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मिल जाएगी।
यह अपडेट भारत सहित दुनिया भर के करोड़ों WhatsApp यूजर्स के लिए काफी काम का साबित होगा। अक्सर लोग अलग-अलग स्टिकर्स बनाते हैं लेकिन उन्हें सेव करने के लिए पहले किसी चैट में भेजना पड़ता था जिससे कई बार गैरजरूरी स्टिकर्स चैट हिस्ट्री में दिखने लगते थे। अब नया फीचर इस परेशानी को दूर कर देगा। यूजर्स अपने पसंदीदा स्टिकर्स पहले से तैयार कर सकेंगे और जब जरूरत हो तभी उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी बल्कि चैटिंग का एक्सपीरियंस भी और बेहतर हो जाएगा। WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को आसान और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।