comscore

WhatsApp यूजर्स को आसानी से कर पाएंगे ब्लॉक, आ गए दो नए शॉर्टकट

WhatsApp ने यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए दो नए शॉर्टकट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अब नोटिफिकेशन और चैट लिस्ट में भी ब्लॉक करने के लिए ऑप्शन मिलेगा।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jan 19, 2023, 09:13 AM (IST)

Highlights

  • WhatsApp में नोटिफिकेशन के साथ मिलेगा ब्लॉक करने का ऑप्शन।
  • अब चैट ओपन किए बिना ही कॉन्टैक्ट को कर ब्लॉक कर पाएंगे।
  • इसे नए फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप यूजर्स को अब दो नया ब्लॉक शॉर्टकट मिल रहा है, जिसकी मदद से वे आसानी से अपने कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर पाएंगे। कुछ समय पहले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें बताया था कि कंपनी चैट लिस्ट और नोटिफिकेशन में ही ब्लॉक करने के लिए शॉर्टकट देने पर काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इसे अब रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं… news और पढें: वीडियो से बनाना है Sticker, अपनाएं ये ट्रिक

WhatsApp Block Shortcut

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने चैट लिस्ट में ही कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए नए शॉर्टकट देने की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल इसे केवल कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, यह नई सुविधा डेवलपमेंट फेड में थी। Google Play Store से Android 2.23.2.10 अपडेट के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने से पता चला है कि अब कंपनी ने इसे रोल आउट करना भी शुरू कर दिया है। news और पढें: WhatsApp में जल्द बदलेगा Media Viewer का इंटरफेस, React करना होगा आसान

चैट लिस्ट और नोटिफिकेशन में मिलेंगे नए ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसके मुताबिक, कंपनी यूजर्स को ब्लॉक करने के लिए दो नए एंट्री पॉइंट दे रही है। एक शॉर्टकट चैट लिस्ट में मिलेगा। वहीं, दूसरा मैसेज के नोटिफिकेशन के साथ आएगा। दूसरा ऑप्शन तब मिलेगा, जब मैसेज किसी अनजान कॉन्टैक्ट से आएगा।

चैट लिस्ट से ऐसे कर पाएंगे ब्लॉक

अब यूजर्स को किसी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने के लिए उसकी चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगा। वे ऐप ओपन करते ही चैट लिस्ट में से उसे ब्लॉक कर पाएंगे। इसके अलावा, एक और शॉर्टकट दिया जा रहा है। चैट लिस्ट में से उस कॉन्टैक्ट पर टैप करके होल्ड करें, जिसे ब्लॉक करना चाहते हैं।

ऐसा करते ही राइट साइड में तीन डॉट आइकन आ जाएगा। उस पर क्लिक करें। अब आपको कई ऑप्शन्स मिलेंगे। ब्लॉक का विकल्प सबसे नीचे आ रहा है। उस पर क्लिक करते ही वह कॉन्टैक्ट ब्लॉक हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इन दोनों शॉर्टकट से यूजर को ब्लॉक करना बहुत आसान हो जाएगा। ध्यान रखें कि फिलहाल यह सुविधा कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए जारी की जा रही है। आगे आने वाले समय में कंपनी सभी WhatsApp यूजर्स के लिए इसे रोल आउट करेगी।