Published By: Mona Dixit | Published: Feb 18, 2023, 09:51 AM (IST)
WhatsApp एक नई सुविधा लेकर आया है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने बीटा टेस्टिंग के बाद वीडियो कॉल के लिए Picture-in-picture मोड को अब सभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले टेस्टिंग के तौर पर इस सुविधा को केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। हालांकि, अब इसका यूज सारे आईफोन यूजर्स कर पाएंगे। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार
Meta के स्वामित्व वाले ऐप व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, App Store से iOS 23.3.77 update के लिए WhatsApp डाउनलोड करने वालों के लिए अब कंपनी ने वीडियो कॉल के लिए picture-in-picture मोड रिलीज कर दिया है। और पढें: WhatsApp पर Delete कर दिया मैसेज, क्या फिर भी पढ़ सकता है कोई?
कुछ समय पहले खबर आई थी कि iOS 22.24.0.79 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स को यह सुविधा मिली थी। अब कुछ दिनों बाद कंपनी ने नए अपडेट के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है।
ऑफिशियल चेंजलॉग के अनुसार, अब जब यूजर वीडियो कॉल करते हैं तो पिक्चर-इन-पिक्चर मोड का यूज कर पाएंगे। इसका मतलब है कि व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान वीडियो को रोके बिना मल्टीटास्क कर सकते हैं। यानी अब आप वीडियो कॉल के साथ-साथ कोई ऐप ओपन करना या किसी को मैसेज करने जैसे टास्क भी कर पाएंगे।
यह फीचर आपके WhatsApp अकाउंट के लिए इनेबल है या नहीं, यह जांचने के लिए आप वीडियो कॉल करके देख सकते हैं।
इतना ही नहीं, कंपनी ने इस नए अपडेट के साथ और भी नए फीचर्स जारी किए हैं। अब यूजर्स अपने दस्तावेजों के साथ कैप्शन लिख सकते हैं। साथ ही बड़े ग्रुप सबजेक्ट और डिस्क्रिप्शन ऐड कर सकते हैं। इन सभी सुविधाओं को हाल में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया जा चुका है।
अगर आपको अभी ये फीचर्स नहीं मिल रहे हैं तो परेशान न हों। ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक आने वाले हफ्तों में सभी लोग इसका यूज कर पाएंगे।