Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 08, 2024, 10:20 AM (IST)
WhatsApp में लगातार नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। अब मेटा के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने iOS यूजर्स के लिए एक नई सुविधा रोल आउट कर दी है। इसके जरिए वे अब आसानी से और जल्द फोटो लाइब्रेरी को ओपन कर पाएंगे। इस photo library फीचर को वाइडली सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
हाल में एप स्टोर पर WhatsApp for iOS 24.7.75 update रिलीज किया गया है। अभी ऑफिशियल चेंजलॉग में इस वर्जन के साथ आने वाले नए फीचर्स और होने वाले बदलावों के बारे में कोईइ जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप इस अपडेट के साथ फोटो लाइब्रेरी को सभी के लिए जल्द खोलने के लिए एक नई सुविधा रोल आउट कर रहा है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
ऑफिशियल चेंजलॉग में अभी भी इंस्टेंट वीडियो मैसेज को रिकॉर्ड करने और शेयर करने की सुविधा के साथ-साथ वीडियो के ऐज पर डबल-टैप करके वीडियो को तुरंत फॉरवर्ड और रिवाइंड करने के ऑप्शन जैसी सुविधाओं के बारे में बताया गया है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
भले ही ऐप स्टोर पर आधिकारिक चेंजलॉग में नई सुविधा की जानकारी नहीं है। हालांकि, WABetainfo ने कन्फर्म किया है कि वे व्हाट्सऐप फोटो लाइब्रेरी तक जल्द और आसानी से पहुंच के लिए एक शॉर्टकट देख पा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स अब चैट बार के अदंर दिए गए अटैच बटन को लंबे समय तक दबाकर रखते हैं तो उन्हें आगे कोई स्टेप फॉलो नहीं करने होंगे। वे अटैच बटन पर लॉन्ग प्रेस करके सीधा अपनी फोटो लाइब्रेरी तक पहुंच जाएंगे।
यदि आपको अभी यह सुविधा नहीं मिल रही है को आगे आने वाले हफ्तों में आप भी इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, आधिकारिक चेंजलॉग में इससे संबंधित कोई संकेत नहीं है। इस सुविधा को पाने के लिए व्हाट्सऐप का अपडेटेड वर्जन डाउनलोड करें। यह फीचर फिलहाल केवल iOS यूजर्स के लिए है।
कंपनी ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रही है। कुछ को टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। वहीं, कई अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। इन्हें जल्द सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा।