comscore

WhatsApp में आ रहा कमाल फीचर, शेड्यूल कर पाएंगे कॉल

WhatsApp कॉलिंग को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यूजर्स को जल्द कॉल शेड्यूल करने का फीचर मिलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 08, 2023, 09:41 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp कॉन्टैक्ट में जाकर ही कॉल शेड्यूल करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • यह फीचर सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नहीं आएगा।
  • अभी यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में ही है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कॉल शेड्यूल करने की सुविधा लाने की तैयारी में है। अभी यूजर्स ऐप के जरिए वीडियो और वॉइस कॉल कर सकते हैं। आने वाले दिनों में उन्हें कॉल शेड्यूल करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Schedule Call Feature

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने बताया है कि कंपनी Schedule Feature पर काम कर रही है। फिलहाल, यह डेवलपमेंट फेज में है। इस अपकमिंग फीचर की मदद से यूजर्स कॉल शेड्यूल कर पाएंगे। हालांकि, यह केवल ग्रुप चैट्स के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सऐप यूजर्स आने वाले दिनों में अपने यूजर्स को ग्रुप चैट्स में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देगा। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

यह फीचर कम्युनेट करने के तरीके को और भी आसान बना देगा। Android 2.23.4.4 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने के बाद इस फीचर के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

कैसे करेगा काम?

स्क्रीनशॉट के अनुसार, कॉल शेड्यूल करने के लिए ग्रुप ओपन करके राइट साइड में आ रहे कॉलिंग आइकन पर क्लिक करते ही कॉल ग्रुप और शेड्यूल कॉल का ऑप्शन मिलेगा। शेड्यूल कॉल पर क्लिक करें। फिर आपके सामने टाइम, डेट और टाइटल सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिल जाएगा। आपको जिस दिन और समय के लिए कॉल शेड्यूल करनी है, आप कर सकेंगे।

यह उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगा, जो किसी काम के चलते ग्रुप मेंबर्स के साथ एक मीटिंग करना चाहते हैं। फिलहाल, यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है। इसे आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। अभी इसकी रिलीज डेट की जानकारी नहीं है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस फीचर पर भी चल रहा काम

WhatsApp कॉलिंग को और भी बेहतर बनाने के लिए एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। यूजर्स जिस कॉन्टैक्ट को ज्यादा कॉल करते हैं, उसके लिए वे भविष्य में एक कॉलिंग शॉर्टकट को होम स्क्रीन पर ऐड कर सकेंगे ताकि बार-बार उन्हें कॉल करने के लिए ऐप ओपन नहीं करने पड़े।