Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 16, 2024, 09:48 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं ला रहा है। व्हाट्सऐप ने हाल में स्टेट्स अपडेट के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। अब स्टेट्स अपडेट पर भी यूजर्स को रिएक्शन देने की सुविधा मिलेगा। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप लाइक रिएक्शन फीचर रोल आउट कर रहा है। हालांकि, इसे अभी चुनिंदा लोगों के लिए लाया गया है। अभी सभी यूजर्स इसका यूज नहीं कर सकते हैं। हालांकि, ऐप के अपकमिंग अपडेट के साथ सभी के लिए लाया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि व्हाट्सऐप लाइक रिएक्शन फीचर रोल आउट कर रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.24.17.21 update के साथ कई यूजर्स को यह सुविधा मिल रही है। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसे कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। आगे आने वाले समय में इसे बाकी सभी यूजर्स के लिए लाया जाएगा। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अब बीटा यूजर्स व्हाट्सऐप पर उनके कॉन्टैक्ट द्वारा लगाए गए स्टेट्स अपडेट पर लाइक का रिएक्शन दे पाएंगे। इसके लिए उन्हें रिप्लाई ऑप्शन के राइट साइड में लाइक यानी हार्ट का बटन मिलेगा। इस पर क्लिक करते है कॉन्टैक्ट को नोटिफिकेशन मिल जाएगा कि उनका स्टेट्स किसी ने लाइक किया है। स्टेट्स को लाइक करने वाले सभी यूजर्स की एक लिस्ट भी बनेगी। इससे यह आसानी से देखा जा सकेगा कि किस-किस ने आपको स्टेट्स लाइक किया है।
इस फीचर को आने आने वाले समय में व्हाट्सऐप के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल, यह टेस्टिंग के तौर पर केवल बीटा के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से अब बिना रिप्लाई दिए यूजर आसानी से कम समय में स्टेट्स पर रिएक्ट कर पाएंगे।