comscore

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक क्लिक में अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को कर पाएंगे कॉल

WhatsApp अपने वेब यूजर्स के लिए Favorite Contacts Filter पर काम कर रहा है। इसके आने से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को फेवरेट टैब में ऐड कर पाएंगे और एक क्लिक में उन्हें मैसेज या कॉल कर सकेंगे।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 12, 2024, 09:34 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में नया फीचर आ रहा है।
  • इसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट फेवरेट टैब में ऐड कर पाएंगे।
  • इससे वह एक टैप में मैसेज या कॉल कर सकेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन ही में से एक फेवरेट कॉन्टैक्ट फिल्टर (Favorite Contacts Filter) है। इस सुविधा के आने से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को फेवरेट सेक्शन में ऐड कर सकेंगे, जिससे वह एक टैप में उन कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजने के साथ कॉल कर पाएंगे। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स (WhatsApp Features) ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS 24.3.10.70 बीटा अपडेट रिलीज किया है। इससे पता चला है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फेवरेट कॉन्टैक्ट फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर कॉल टैब सेक्शन में मिलेगा। इसमें यूजर्स अपनी पसंद के कॉन्टैक्ट को सेव कर सकेंगे। news और पढें: WhatsApp ने ग्लोबली जारी किया Status Ads और Promoted Channels फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

मैन्युअली

रिपोर्ट में बताया गया कि फेवरेट टैब में व्हाट्सएप यूजर्स मैनुअली कॉन्टैक्ट्स को ऐड कर सकेंगे और केवल एक टैप में मैसेज व कॉल कर पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे कम्युनिकेशन भी बेहतर होगा। फिलहाल, इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।

किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

रिपोर्ट्स की मानें, तो व्हाट्सएप इस साल के मध्य तक फेवरेट कॉन्टैक्ट टैब को सबसे पहले iOS और वेब यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। इसके बाद Android यूजर्स को यह फीचर मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

दिसंबर में जुड़ा यह फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने पिछले साल दिसंबर में प्लेटफॉर्म पर व्यू वन्स को ऑडियो मैसेज के लिए पेश किया था। इसके तहत भेजा गया मैसेज एक बार प्ले होने के बाद खुद ब खुद डिलीट हो जाता है। इससे खुद मैसेज डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे पहले इस फीचर का सपोर्ट फोटो और वीडियो के लिए रोलआउट किया गया था।