comscore

WhatsApp में आई Gmail जैसी सुविधा, अब चैट लिस्ट में दिखेगा Draft Message

WhatsApp में Draft Message फीचर रोल आउट हो रहा है। यह सुविधा यूजर्स को उसके आधे अधुरे मैसेज चैट लिस्ट में दिखाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 26, 2024, 10:55 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में एक नया फीचर जुड़ा है। अब कंपनी यूजर्स को चैट लिस्ट के लिए ड्रॉफ्ट मैसेज की सुविधा दे रहा है। अब Gmail आद की तरह व्हाट्सऐप यूजर भी चैट लिस्ट से ही देख पाएंगे कि उन्होंने कौन सा मैनेज किसके लिए ड्रॉफ्ट किया है। अभी तक अगर आप किसी चैट में आधा मैसेज लिखकर भूल जाते हैं या छोड़ देते हैं तो वह आपको चैट लिस्ट में नहीं दिखाई देता है। आपको पता नहीं चलता है कि आप किसी को मैसेज करने वाले थे लेकिन वो आपने या तो गलती से अधुरा लिखा छोड़ दिया या फिर सेंड करना भूल गए हैं। हालांकि, अब यूजर्स को व्हाट्सऐप में भी ड्रॉफ्ट मैसेज दिखेगा। इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

WhatsApp Messages Draft Feature

WhatsApp यूजर्स के लिए Message Draft फीचर रोल कर रहा है। अब यूजर्स चैट लिस्ट में से ड्रॉफ्ट किए गए मैसेज को देख पाएंगे। उन्हें चैट ओपन करने की जरूरत नहीं होगी। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABeatinfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर के रोल आउट की जानकारी दी है। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.20.24 update को इंस्टॉल करने वाले कई लकी यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

चैट लिस्ट में दिखेगा यह लेबल

रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें व्हाट्सऐप ओपन करने के बाद चैट लिस्ट में ही लास्ट मैसेज की जगह अगर कोई भी ड्रॉफ्ट में है तो वह दिख रहा है। उसके साथ Draft का लेबल लगा हुआ है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे यूजर्स को अब हर एक चैट ओपन करके नहीं देखना होगा कि उन्होंने कौन सा मैसेज आधे में लिखा छोड़ दिया है। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉयड के कुछ लकी बाटी यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है। आगे आने वाले अपडेट के साथ Meta इस फीचर को व्हाट्सऐप के स्टेबल वर्जन के लिए रिलीज करेगा।