Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 29, 2024, 11:21 AM (IST)
WhatsApp Channel के लिए एक नया फीचर आया है। अब किसी भी चैनल को OR Code की मदद से फॉलो या व्यू किया जा सकता है। अभी तक यूजर्स को चैनल फॉलो करने के लिए या तो उसे सर्च करना होता था या फिर चैनल लिंक के जरिए फॉलो करना होता है। हालांकि, अब नए फीचर की मदद से QR Code से चैनल को सर्च और फॉलो किया जा सकेगा। फिलहाल, यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स के लिए लाई गई है। आइये, जानें कैसे कर पाएंगे इसका यूज। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
WhatsApp Channel QR Code फीचर अभी एंड्रॉयड के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। Wabeatinfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.25.7 update से पता चला है कि मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए QR Code फीचर रोल आउट कर रहा है। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
फीचर के नाम से ही समझ आ रहे हैं कि अब यूजर्स QR Code स्कैन करके चैनल को देख पाएंगे और फॉलो कर पाएंगे। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें चैनल का QR Code दिख रहा है। QR Code के नीचे लिखा है कि अगर चैनल का कोड किसी के साथ शेयर जाता है तो वे इसे अपने कैमरा के जरिए स्कैन कर सकते हैं। स्कैन करने पर वे चैनल को देख और फॉलो कर पाएंगे। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
अब चैनल के मालिक ग्रुप्स या फिर किसी भी कॉन्टैक्ट को QR Code भेजल अपने WhatsApp Channel की जानकारी दे पाएंगे। यह तरीक लिंक शेयर करने या फिर सर्च करके चैनल को फॉलो करने से आसान है। इस तरह कोई भी चैनल को आसानी से फॉलो कर पाएगा।
हालांकि, ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग के लिए कुछ ही लकी बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। भविष्य में आने वाले व्हाट्सऐप के अपडेट के साथ इसे स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट किया जाएगा। यूजर्स को इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।