comscore

Telegram पर आया कमाल का फीचर, यूजर्स किसी भी मैसेज को कर सकेंगे ट्रांसलेट

Telegram अपने यूजर्स के लिए ट्रांसलेशन फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर किसी भी चैट को अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा, नई इमोजी को भी प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 05, 2023, 04:37 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Telegram ने ट्रांसलेशन फीचर रोलआउट कर दिया है।
  • यह फीचर प्रीमियम यूजर्स के लिए है।
  • ट्रांसलेशन फीचर के अलावा नई इमोजी को भी जोड़ा गया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया ट्रांसलेशन फीचर जोड़ा है। यूजर इस फीचर की मदद से पूरी चैट को आसानी से अपनी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर इस फीचर के आने से यूजर्स को बहुत फायदा होगा और वह किसी भी मैसेेज का अनुवाद कर सकेंगे। news और पढें: Telegram के Android App का लुक पूरी तरह बदला! आया Liquid Glass डिजाइन

प्रीमियम यूजर्स के लिए अवेलेबल है नया फीचर

टेलीग्राम के मुताबिक, ट्रांसलेशन फीचर इस समय प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर इस फीचर के माध्यम से पर्सनल, ग्रुप और चैनल्स की चैट को आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इस फीचर को नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। news और पढें: WhatsApp–Telegram जैसी कंपनियां नई सरकारी SIM Binding पॉलिसी से नाराज, लेकिन Jio–Airtel ने इस फैसले का किया स्वागत

ट्रांसलेशन फीचर के अलावा Profile Photo Maker फीचर को भी रिलीज किया गया है। यह फीचर यूजर्स को स्टिकर या एनिमेटेड इमोजी को प्रोफाइल फोटो के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। इस फीचर का उपयोग प्रीमियम और नॉन-प्रीमियम यूजर्स कर सकते हैं। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर नई इमोजी को भी जोड़ा गया है। news और पढें: भारत सरकार का बड़ा फैसला, बिना SIM बिल्कुल नहीं चलेगा WhatsApp, जल्द लागू होगा ये सख्त नियम

Network Usage फीचर

टेलीग्राम में नेटवर्क यूसेज फीचर को भी ऐड किया गया है, जिससे यूजर्स जान सकेंगे कि ऐप ने कितना डेटा इस्तेमाल किया है। यह जानकारी यूजर्स पाई चार्ट के रूप में देख सकेंगे।

वहीं, Auto-Save Incoming Media फीचर को भी लॉन्च किया गया है। इसके एक्टिव होने से मीडिया फाइल अपने आप यूजर के फोन में सेव हो जाएंगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पिछले साल लॉन्च हुए ये फीचर

आपको याद दिला दें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने पिछले साल नवंबर में यूनिक यूजर नेम नाम का फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर की खासियत ये है कि यूजर इस फीचर की मदद से अलग-अलग अकाउंट और चैनलों के लिए विभिन्न नाम दे सकते हैं। इसके अलावा, वॉइस-टू-टेक्स्ट फीचर के साथ पम्किन व घोस्ट वाली इमोजी को भी रोलआउट किया गया, जो वर्तमान में केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।