Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 31, 2023, 09:19 AM (IST)
Telegram ने नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के तहत प्लेटफॉर्म में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है, जो यूजर्स के बहुत काम आएंगे। इनमें मैसेज कोट करने से लेकर अलग-अलग चैट में रिप्लाई करने तक की सुविधा मिलेगी। कंपनी का मानना है इन फीचर्स से यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। इससे पहले मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम ने जुलाई में व्हाट्सएप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसा स्टोरी फीचर ऐड किया था। और पढें: Telegram के Android App का लुक पूरी तरह बदला! आया Liquid Glass डिजाइन
टेलीग्राम का यह फीचर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर हर एक मैसेज के स्पेसिफिक सेक्शन को कोट करने की अनुमति देता है। इसकी मदद से मैसेजिंग करना काफी आसान हो जाएगा। इसके लिए आपको किसी भी टेक्स्ट पर होल्ड करके रखना होगा। इसके बाद कोट फीचर पर टैप करना होगा। अब टेक्स्ट कोट हो जाएगा। और पढें: WhatsApp–Telegram जैसी कंपनियां नई सरकारी SIM Binding पॉलिसी से नाराज, लेकिन Jio–Airtel ने इस फैसले का किया स्वागत
इस अपडेशन के बाद आप टेलीग्राम पर विभिन्न चैट में रिप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए आपको हर बार अलग-अलग चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको रिप्लाई बार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रिप्लाई एंटर करके रिप्लाई इन अनेदर चैट सिलेक्ट करें। और पढें: भारत सरकार का बड़ा फैसला, बिना SIM बिल्कुल नहीं चलेगा WhatsApp, जल्द लागू होगा ये सख्त नियम
कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने से यूजर्स को लिंक प्रीव्यू पर बेहतर कंट्रोल मिलेगा। इस सुविधा के जरिए यूजर्स मीडिया के साइज को एडजस्ट कर सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को जल्द यह चुनने की सुविधा मिलेगी, जिससे वह यह तय कर पाएंगे कि कौन-सा लिंक दिखाना है।
ऊपर बताए गए तीनों फीचर के अलावा टेलीग्राम ने कई कलर को ऐड किया है, जिनका इस्तेमाल यूजर्स अपने अकाउंट के लिए कर सकेंगे। साथ ही, यूजर्स को यूनीक बैकग्राउंड क्रिएट करने की भी सुविधा मिलेगी। ये बदलाव अन्य यूजर्स को भी दिखाई देंगे। हालांकि, इन कलर का सपोर्ट नॉन-सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को नहीं मिलेगा।
बता दें कि टेलीग्राम ने इस फीचर को इस साल जुलाई में पेश किया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं, जो अपने आप कुछ समय बाद डिलीट हो जाएंगी। यह फीचर ठीक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम वाले स्टोरी फीचर की तरह काम करता है।