comscore

Instagram ने लॉन्च किया Edits ऐप, अब मेजदार वीडियो बनाना और एडिट करना हुआ आसान

Instagram Edits App लॉन्च हो गया है। इस ऐप के जरिए इंस्टाग्राम यूजर्स आसानी से फ्री में वीडियो एडिट कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए आया है।

Edited by Mona Dixit |Published: Apr 23, 2025, 11:35 AM (IST)

Instagram ने लंबे इंतजार के बाद Edits ऐप लॉन्च कर दिया है। यह TikTok के CapCut की तरह ही एक एडिटिंग ऐप है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को अपनी फोटो और वीडियो को एडिट करने के लिए किसी थर्ज पार्टी ऐप का यूज नहीं करना होगा। वे Edits की मदद से वीडियो को मजेदार एडिट कर पाएंगे। इसकी खास बात यह है कि यह एक फ्री ऐप है, जो कॉन्सेप्ट को Instagram Reels में बदलने के लिए कई तरह की फीचर्स देता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।

Instagram Edits App

Instagram ने Edits ऐप को एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store और iOS यूजर्स इसे Apple App Store से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mets ने सबसे पहले जनवरी में एडिट्स के लॉन्च की घोषणा की थी। मेटा ने यह घोषणा संयुक्त राज्य अमेरिका ने TikTok और CapCut पर बैन लगाने के बाद की। हालांकि, CapCut भारत में कभी उपलब्ध नहीं था, लेकिन यह अमेरिकी यूजर्स के बीच एक लोकप्रिय वीडियो एडिटिंग ऐप था। इसी तरह से YouTube ने भी हाल ही में क्रिएटर्स के लिए नई वीडियो एडिटिंग क्षमताएं पेश की हैं।

कैसे करें ऐप का यूज?

इंस्टाग्राम एडिट ऐप यूजर्स को फोन के कैमरे का यूज करके फुटेज कैप्चर करने और बिना किसी वॉटरमार्क के अपने प्रोजेक्ट को एक्सपोर्ट करने की सुविधा देता है।

ऐप क्लिप-लेवल प्रिसिजन, ऑटो-एन्हांस टूल और AI इमेज एनीमेशन जैसी सुविधाओं के साथ कंट्रोल देता है। यह क्रिएटर्स की रुचियों को समझने और उसके अनुसार क्रिएट करने में मदद करने के लिए अच्छा कंटेंट भी देता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

थर्ड-पार्टी वीडियो एडिटिंग ऐप्स से अलग यह यूजर्स को मेटा की बड़ी लाइब्रेरी से म्यूजिक एक्सेस करने की सुविधा देता है। एडिट्स का यूज करने के लिए थ्रेड्स के समान यूजर्स को इंस्टाग्राम अकाउंट की जरूरत होती है। इससे परफॉर्मेंस को ट्रैक करना और एक क्लिक से इंस्टाग्राम पर एडिट कंटेंट शेयर करना आसान हो जाएगा।