comscore

Google Chrome में आया Reading Mode, यूजर्स को वेब पेज के कंटेंट को पढ़ने में होगी आसानी

Google ने क्रोम यूजर्स के लिए Reading Mode रिलीज किया है। इस फीचर के आने से यूजर पूरे फोकस के साथ वेब पर उपलब्ध कंटेंट को पढ़ सकेंगे। इसके बार में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 29, 2023, 02:42 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google क्रोम यूजर्स के लिए Reading Mode रोलआउट कर रहा है।
  • इस फीचर के एक्टिव होने से वेब पेज रीडर-फ्रेंडली हो जाता है।
  • साल के अंत तक इस फीचर को क्रोमओएस यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने बेट इवेंट के दौरान एजुकेशन से जुड़े कई फीचर्स की पेशकश की थी, जिनमें से एक Reading Mode है। अब इस फीचर को क्रोम ओएस और क्रोम ब्राउजर को रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और इसके जरिए वह पूरे फोकस के साथ वेब पर उपलब्ध कंटेंट को पढ़ सकेंगे। news और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील

9टू5गूगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रीडिंग मोड का सपोर्ट सबसे पहले मैक, विंडोज और लिनक्स पर क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मिलेगा। इसके बाद साल के अंत में इस सुविधा को क्रोमओएस के लिए रिलीज किया जाएगा। news और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

Reading Mode

गूगल ने क्रोम ब्राउजर को अपडेट कर उसमें रीडिंग मोड जोड़ा है। यूजर्स को यह फीचर साइड पैनल के ड्रॉपडाउन मेन्यू में मिलेगा, जिसमें रीडिंग लिस्ट और बुकमार्क भी शामिल हैं। अब इस सुविधा की बात करें, तो इसके एक्टिवेट होने पर वेब पेज से इमेज, विज्ञापन और वीडियो आदि अपने आप हट जाती हैं, जिससे पूरा पेज रीडर-फ्रेंडली हो जाता है और यूजर फोकस के साथ कंटेंट को पढ़ सकते हैं।

बदला जा सकेगा फॉन्ट साइज

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह फीचर यूजर को फॉन्ट साइज बदलने से लेकर बैकग्राउंड तक को डार्क-लाइट येलो व ब्लू कलर में बदलने का ऑप्शन प्रदान करता है।

ऐसे ऑन करें रीडिंग मोड

  • गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को ओपन करें।
  • अब उस वेब पेज को ओपन करें, जिसका कंटेंट आप पढ़ना चाहते हैं।
  • साइड-पैनल पर टैप करके ड्रॉपडाउन मेन्यू ओपन करें।
  • यहां पर रीडिंग मोड को चुनें।
  • इस तरह आप इस फीचर को एक्टिवेट कर पाएंगे।

गूगल इस वक्त जापानी, स्वीडिश, स्पेनिश, इतालवी और अन्य भाषाओं के लिए रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन सपोर्ट लाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, कंपनी अपने वेब ब्राउजर में नया टैब जोड़ने की तैयारी कर रही है, जो शिक्षकों और स्टूडेंट्स के बहुत काम आएगा। इस सुविधा के आने से वह किसी भी डिवाइस में स्क्रीनकास्ट कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गूगल ड्राइव हुआ अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने हाल ही में गूगल ड्राइव को अपडेट किया था। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर कई कस्टामाइजेशन ऑप्शन और लेफ्ट साइड में मेन्यू बार जोड़ा गया। इतना ही नहीं नोटिफिकेशन टैब के साइज को छोटा गया और उसे हेल्प, सेटिंग व प्रोफाइल ऑप्शन के साथ ऐड किया गया।