comscore

Google Play Store पर 2024 में नंबर-1 रहें ये ऐप्स, इन गेम्स का रहा जलवा

Google Play Store हर साल बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी करता है। यहां देखें साल 2024 में छाए रहे ये ऐप्स और गेम।

Published By: Manisha | Published: Nov 21, 2024, 05:15 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Play Store Best Apps and Games: गूगल ने साल 2024 के लिए बेस्ट ऐप और गेम्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल भारत में बेस्ट ऐप का खिताब Alle ऐप को दिया गया है। वहीं, भारत में बेस्ट गेम का खिताब Squad Busters को दिया गया है। गूगल हर साल इस प्ले स्टोर पर मौजूद टॉप ऐप्स की लिस्ट जारी करता है। साल 2024 की लिस्ट में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और OTT ऐप SonyLiv आदि को भी शामिल किया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट। news और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील

Best Apps

Google ने Play Store में भारत के लिए बेस्ट ऐप का खिताब Alle ऐप को दिया है। यह एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) Fashion Stylist ऐप है। जैसे कि हमने बताया इस लिस्ट में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp भी शामिल है। गूगल ने WhatsApp Messenger ऐप को Best Multi-device App का खिताब दिया है। news और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

वहीं, Best for Fun ऐप का खिताब भी Alle को दिया गया है। Best for Personal Growth के लिए गूगल ने Headlyne: Daily News with AI ऐप को बेस्ट माना है। Best Everyday Essential के लिए गूगल ने Fold:Automatic Expense Tracker ऐप को साल 2024 के लिए बेस्ट ऐप का खिताब दिया है।

Rise Habit Tracker को Google ने Best Hidden Gem का खिताब दिया है। Best for Watches के लिए Baby Daybook – Newborn Tracker ऐप को बेस्ट बताया गया है। Best for Large Screens के लिए गूगल ने SonyLiv को बेस्ट ऐप का खिताब दिया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Best Game

Best Game का खिताब की बात करें, तो Squad Busters गेम को दिया गया है, जिसे प्ले स्टोर पर 10 मिलियन डाउनलोड प्राप्त हुए हैं। Best Multi-device Game का खिताब Clash of Clans को दिया गया है। बेस्ट मल्टी-प्लेयर गेम की बात करें, तो इसका खिताब Squad Busters को दिया गया है। Best Pick up and play के लिए Bullet Echo India गेम को बेस्ट गेम बताया गया है। Best Indie का खिताब Best Indie को मिला है। वहीं, BGMI को Best Ongoing का खिताब मिला है।