Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 04, 2023, 11:04 AM (IST)
Gmail गूगल (Google) की पॉपुलर सर्विस्स में से एक है। टेक जाइंट पिछले कई महीनों से इस प्लेटफॉर्म को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए फीचर ऐड कर रहा है। इस कड़ी में अब कंपनी ने जीमेल में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम वाला इमोजी (Emoji) फीचर ऐड किया है। इसकी मदद से किसी भी ईमेल पर इमेजी के जरिए रिएक्शन दिया जा सकेगा। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा की मदद से यूजर्स अपने आप को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकेंगे और तेजी से रिस्पॉन्ड कर पाएंगे। बता दें कि इस फीचर की काफी समय से टेस्टिंग चल रही थी। हालांकि, अब इमोजी फीचर को रिलीज कर दिया गया है। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
गूगल के मुताबिक, Gmail के इमोजी फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि, iPhone और वेब यूजर्स को इसका इंतजार करना होगा। कंपनी का कहना है कि इमोजी फीचर का सपोर्ट इन यूजर्स को आने वाले महीनों में मिलने लगेगा। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास
1. जीमेल ओपन करें।
2. नीचे की तरफ इमोजी रिएक्शन बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
3. यहां आपको कई इमोजी दिखाई देंगी।
4. उनमें से अपनी पसंद की किसी एक इमोजी पर टैप करें।
5. इस तरह आप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दें पाएंगे। और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप यह पता कर सकते हैं कि आपके ईमेल पर किसने इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी है। इसके लिए आपको कुछ सेकेंड तक इमोजी पर प्रेस करके रखना होगा। इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि किसने अपके ईमेल पर प्रतिक्रिया दी है।
गूगल ने इस साल अगस्त में जीमेल में ट्रांसलेट फीचर को ऐड किया था। इसकी मदद से जीमेल में आए किसी भी ईमेल को ट्रांसलेट किया जा सकेगा। यूजर्स इसके जरिए अपनी भाषा में ईमेल को ट्रांसलेट कर सकते हैं।
अनुवाद करने के लिए यूजर्स को बैनर पर आ रहे ट्रांसलेट ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद अपनी भाषा को चुनें। इसके बाद इमेल आपकी चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा। खास बात यह है कि इस फीचर को बंद भी किया जा सकता है।