Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Feb 13, 2023, 02:12 PM (IST)
पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar ने अपने यूजर्स के लिए प्रोफाइल फीचर रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सिंगल अकाउंट में अधिकतम 7 प्रोफाइल बना सकते हैं। इन प्रोफाइल में यूजर को उनकी वॉच हिस्ट्री के अनुसार अलग-अलग सेक्शन में कंटेंट देखने को मिलेगा।
माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रोफाइल शानदार फीचर्स में से एक है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने यूजर्स का मांग को ध्यान में रखकर इस फीचर को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है। यूजर इस फीचर के माध्यम से सिंगल अकाउंट में 7 प्रोफाइल बना सकते हैं। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कई यूजर्स को ऐप में ‘More Profiles are coming soon’ का पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला है। इससे कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी ने आने वाले दिनों में प्रोफाइल फीचर को सभी यूजर्स के लिए रिलीज करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar के सब्सक्राइबर बेस में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मुताबिक, हॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स की संख्या पिछली तिमाही में 61.3 मिलियन से घटकर 31 दिसंबर, 2022 की आखिरी तिमाही में 57.5 मिलियन हो गई। इसका मतलब है कि 3.8 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स ने प्लेटफॉर्म को छोड़ा। यह एक तिमाही में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार को साल 2023 से 2027 तक के लिए IPL टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग राइट्स नहीं मिलें। यही कारण है कि कंपनी के यूजरबेस में बड़ी गिरावट आई है। अब आईपीएल के राइट्स Viacom 18 के पास है और इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Jio Cinema ऐप पर किया जाएगा।