Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Nov 12, 2025, 06:41 PM (IST)
fridge
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर के कई कामों में बदलाव करना पड़ता है। इनमें से एक बहुत जरूरी चीज है आपका फ्रिज। आमतौर पर गर्मियों में फ्रिज को हाई सेटिंग पर रखा जाता है ताकि खाना लंबे समय तक फ्रेश रहे लेकिन सर्दियों में बाहर का तापमान कम होने के कारण फ्रिज को गर्मियों जैसी सेटिंग पर चलाना सही नहीं होता। अगर आप ऐसा करेंगे तो फ्रिज जरूरत से ज्यादा ठंडा कर सकता है और बिजली भी ज्यादा खपत होगी। इसलिए सर्दियों में फ्रिज की टेंपरेचर सेटिंग बदलना बेहद जरूरी है। और पढें: फ्रिज को कब करना चाहिए डिफ्रॉस्ट? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती!
अधिकतर फ्रिज में टेंपरेचर सेटिंग के लिए डायल या डिजिटल पैनल दिया जाता है। यह डायल 1 से 7 तक के नंबरों में सेट किया जा सकता है। जितना बड़ा नंबर, उतनी ज्यादा ठंडक। गर्मियों में लोग आमतौर पर 4 या 5 नंबर पर फ्रिज चलाते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में फ्रिज को 2 या 3 नंबर पर चलाना सबसे सही माना जाता है। ऐसा करने से फ्रिज में कूलिंग सही रहती है और खाना ज्यादा ठंडा नहीं होता। अगर आपका फ्रिज डिजिटल है तो इसे 3°C से 4°C के बीच सेट करना सबसे अच्छा है।
सर्दियों में कमरे का तापमान आमतौर पर 15°C से 25°C के बीच होता है। इस वजह से फ्रिज का कंप्रेसर कम मेहनत करता है और जरूरत से ज्यादा ठंडक बनने लगती है। अगर फ्रिज को गर्मियों जैसी हाई सेटिंग पर रखा जाए, तो सब्जियां जम सकती हैं और फल जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए 2 या 3 नंबर पर सेट करना जरूरी है ताकि खाना लंबे समय तक फ्रेश रहे और फ्रिज पर अनावश्यक दबाव भी न पड़े।
सही टेंपरेचर सेटिंग सिर्फ खाने को सुरक्षित नहीं रखती, बल्कि बिजली की बचत भी करती है। सही सेटिंग से फ्रिज की उम्र भी बढ़ती है और यह लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है। इसलिए इस सर्दी, अपने फ्रिज की सेटिंग चेंज करना न भूलें और इसे जरूरत के अनुसार 2 या 3 नंबर पर या 3°C से 4°C के बीच सेट करें। इससे आपका खाना फ्रेश रहेगा, बिजली की खपत कम होगी और फ्रिज की लाइफ भी लंबी होगी।