Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 20, 2024, 01:09 PM (IST)
Online Safety Tips: आज के डिजिटल युग में अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हैकर्स भी नए-नए तरीके इस्तेमाल करके लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अगर आप चाहते हैं कि हैकर्स तक आपका निजी डेटा न पहुंचे, तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने डेटा को सिक्योर रख सकेंगे और जालसाज आप तक नहीं पहुंच पाएंगे। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार
Two-factor authentication (2FA) एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर प्रदान करती है। इसका इस्तेमाल करने से डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और हैकर्स व स्कैमर्स भी आपके डेटा को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp पर आजकल हो रहे हैं नए-नए स्कैम, बचना है तो तुरंत जान लें ये 5 फीचर्स
अपना डेटा सुरक्षित रखने के लिए हमेशा स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। इस तरह के पासवर्ड को बड़े व छोटे अक्षर, संख्या और विशेष वर्ण को शामिल करके बनाया जा सकता है। और पढें: AI Deepfake Scam: नकली वीडियो बनाकर ठगी को दिया अंजाम, ऐसे करें खुद का बचाव
वीपीएन का मतलब है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क। इसकी खूबी है कि यह इंटरनेट इस्तेमाल करने के दौरान आपके आईपी एड्रेस को हाइड करके रखता है। इससे आपका डेटा सिक्योर रहता है और हैकर्स भी दूर रहते हैं। इसका उपयोग करके खुद को डिजिटल दौर में सुरक्षित रखा जा सकता है।
सभी टेक कंपनियां अपने डिवाइस को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करता है। इन अपडेट में सिक्योरिटी पैच होते हैं, जिससे डेटा पूरा तरह से सिक्योर रहता है। इसलिए सॉफ्टवेयर को जरूर अपडेट करना चाहिए। इससे आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
आजकल हर जगह पब्लिक वाईफाई लगे होते हैं। इनका उपयोग करके आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इनसे डेटा चोरी होने का खतरा बना रहता है। कोशिश करें कि इनका इस्तेमाल न करें। खासतौर पर ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए तो बिल्कुल भी न करें। इन सभी कार्यों के लिए अपने मोबाइल डेटा का उपयोग करें।