Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 01, 2025, 10:42 AM (IST)
Nothing Phone 3 Leaked Image (Image credits: Gadgetsdata)
Nothing का लंबे समय से खबरों में बना Nothing Phone 3 आज ग्लोबली लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस को ‘First True Flagship Smartphone’ से टीज किया जा रहा है। इस डिवाइस में Glyph की जगह Glyph Matrix देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन में Snapdragon 8s Gen 4 और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स देखने को मिलेंगे। अगर आप नथिंग फोन 3 का इवेंट देखना चाहते हैं और डिवाइस से जुड़ी कोई भी डिटेल नहीं मिस करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां बताएंगे कि इवेंट कितने बजे शुरू होगा और कहां लाइव देखा जा सकेगा। और पढें: Vivo V70 5G से लेकर OnePlus 15R तक, 50,000 से कम में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन
Nothing Phone 3 आज यानी 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा। इस स्मार्टफोन इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा, जिसका लिंक हमने अपनी खबर में नीचे अटैच किया है। और पढें: ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3 हुआ सस्ता, यहां 10,000 रुपये गिरी कीमत
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो Nothing Phone 3 6.7 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
पावर के लिए मोबाइल फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दी जाएगी। इसमें अगले पांच साल तक Android सॉफ्टवेयर और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में 12 जीबी रैम और 512GB स्टोरेज तक मिल सकती है।
नथिंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में 5,150mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।
नथिंग फोन 3 की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल होगा। इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।