Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: May 12, 2026, 04:02 PM (IST)
Instagram Reels
आज के समय में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों के लिए कमाई, पहचान और फॉलोअर्स बढ़ाने का बड़ा जरिया बन चुका है। ऐसे में जब किसी यूजर की पोस्ट्स की रीच अचानक कम होने लगती है, तो चिंता होना स्वाभाविक है। कई लोग घंटों मेहनत करके रील्स, स्टोरी और पोस्ट तैयार करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद के मुताबिक लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स नहीं मिलते, हालांकि ऐसा सिर्फ एक या दो लोगों के साथ नहीं हो रहा, बल्कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम में बदलाव के कारण कई यूजर्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कंटेंट क्वालिटी, पोस्टिंग टाइम और ऑडियंस एंगेजमेंट जैसे फैक्टर्स भी रीच पर बड़ा असर डालते हैं।
दरअसल इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उन पोस्ट्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है, जिन पर शुरुआत में तेजी से एंगेजमेंट आता है, यानी अगर आपकी पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और सेव ज्यादा होते हैं, तो इंस्टाग्राम उसे और लोगों को दिखाता है लेकिन अगर लोग आपके कंटेंट पर ज्यादा देर नहीं रुकते या इंटरैक्ट नहीं करते, तो रीच धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके अलावा बार-बार एक जैसा कंटेंट पोस्ट करना, गलत या बैन हैशटैग इस्तेमाल करना और लंबे समय तक अकाउंट को इनएक्टिव छोड़ देना भी नुकसान पहुंचा सकता है, कई बार यूजर्स बिना ऑडियंस की पसंद समझे सिर्फ ट्रेंड फॉलो करते रहते हैं, जिससे कंटेंट की यूनिकनेस खत्म हो जाती है।
कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनसे अकाउंट की रीच और ज्यादा गिर सकती है। सबसे बड़ी गलती फेक फॉलोअर्स या बॉट्स खरीदना है। इससे अकाउंट की विश्वसनीयता कम होती है और इंस्टाग्राम ऐसे अकाउंट्स की विजिबिलिटी घटा सकता है। इसके अलावा एक ही दिन में बहुत ज्यादा पोस्ट या रील्स डालना भी नुकसानदायक हो सकता है। बार-बार कॉपी किया हुआ कंटेंट पोस्ट करने से ऑडियंस बोर होने लगती है। यूजर्स को अनरिलेटेड या बैन हैशटैग इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे पोस्ट की पहुंच सीमित हो सकती है।
अगर आप अपनी इंस्टाग्राम रीच बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले कंटेंट क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसा कंटेंट बनाएं जो लोगों को आखिर तक वीडियो देखने या पोस्ट पढ़ने के लिए मजबूर करे। रील्स, स्टोरी और फोटो पोस्ट का सही बैलेंस बनाए रखें। इसके साथ ही सही समय पर पोस्ट करना भी बेहद जरूरी है। जब आपकी ऑडियंस सबसे ज्यादा एक्टिव रहती है, उसी दौरान पोस्ट करने से शुरुआती एंगेजमेंट अच्छा मिलता है। यूजर्स को कमेंट्स का जवाब देना चाहिए और स्टोरी में पोल या Q&A जैसे फीचर्स इस्तेमाल करने चाहिए। इससे फॉलोअर्स के साथ कनेक्शन मजबूत होता है और एल्गोरिदम अकाउंट को ज्यादा पुश करता है। ट्रेंडिंग ऑडियो और रिलेटेड हैशटैग का इस्तेमाल भी पोस्ट को नए लोगों तक पहुंचाने में मदद करता है।