Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2025, 04:12 PM (IST)
Instagram ने अपडेट के साथ कई सारे नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। अब यूजर्स इंस्टाग्राम पर DMs में म्यूजिक शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रुप में लोगों को जोड़ने के लिए QR Code भी शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर अब लोग अपनी किसी भी फटो या फिर वीडियो में से स्टिकर बना सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही आसान है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर दिए जाने वाले चुनिंदा स्टिकर्स से बोर हो गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी स्टिकर बना सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
Instagram में हाल ही में आए कई सारे फीचर्स से DMs में बातचीत करना और भी मजेदार हो गया है। यूजर्स अब चैट में मैसेज के साथ-साथ रील्स आदि को भी पिन कर सकते हैं। मैसेज ट्रांसलेशन अब 99 भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही, DMs में मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा भी उपलब्ध है। प्लेयर्स अपनी पसंद के अनुसार गैलरी में से किसी भी फोटो या फिर वीडियो से स्टिकर क्रिएट कर सकते हैं। और पढें: Instagram में लगाएं Selfie Lock, कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा ऐप
बता दें कि हमने इस फीचर का यूज एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर किया है। हमने इस फीचर का यूज iOS डिवाइस पर करके देखा है।