Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 30, 2024, 03:55 PM (IST)
अगर हम आपसे कहें कि आप अब WhatsApp पर Instagram Reels देख सकते हैं, तो आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह संभव है। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर रील्स देखी जा सकती हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंद के न्यूज चैनल या फिर इंफ्लूएंसर की रील को आसानी से देख पाएंगे। इसके लिए आपको इंस्टाग्राम (Instagram) ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइये, जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस… और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल
1. अपने एंड्रॉइड (Android) या फिर आईफोन (iPhone) में व्हाट्सएप ओपन करें।
2. अब सर्च बार पर क्लिक करके Meta AI चैटबॉट में जाएं।
3. यहां अपनी पसंद के न्यूज चैनल या फिर सेलिब्रिटी का नाम डालकर Show Reels सर्च करें।
4. इसके बाद आपको व्हाट्सएप में उस कमांड से जुड़ी रील दिखने लगेंगी।
5. अब आप टैप करके रील को देख सकते हैं। और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक जाइंट मेटा ने इस साल अप्रैल में यूजर्स की सुविधा के जरिए मेटा एआई चैटबॉट को व्हाट्सएप में जोड़ा था। इस टूल के जरिए आप किसी भी चीज के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस टाइप करके अपना सवाल लिखना है। और पढें: Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 7 आसान तरीके
कंपनी अपने पॉपुलर चैटबॉट को अपग्रेड कर वॉइस चैट मोड जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के आने से बोलकर यूज करने की सुविधा मिलेगी। इससे चैटबॉट का इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाएगा। इसके बाद आपको कुछ भी पूछने के लिए बार-बार लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसका सपोर्ट सभी एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को मिलने लगेगा।