Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 09, 2023, 11:01 AM (IST)
India vs Australia 1st Test Live: Border-Gavaskar Trophy के तहत होने वाले पहले टेस्ट मैच की शुरुआत गुरुवार सुबह 9:30 पर हो चुकी है। इस सीरीज में कुल 4 टेस्ट मैच होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भी कई प्लेटफॉर्म और टीवी चैनल्स पर शुरू हो चुका है। और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस
India और Australia के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। नेटवर्क ने चुनिंदा चैनल्स और अपने OTT Platform Disney Plus Hotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग की परमिशन दी है। और पढें: मुसीबत के समय बहुत काम आएंगे Android के ये सेफ्टी फीचर, अभी करें On
Disney Plus Hotstar पर जाकर यूजर्स आसानी से लाइव क्रिकेट का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स अपने फोन में Disney Plus Hotstar का ऐप इंस्टॉल करके उसे मोबाइल नंबर से लॉगइन कर सकते हैं, या फिर Disney Plus Hotstar वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: Android यूजर्स सावधान, ये नया Malware कर रहा बैंक अकाउंट खाली, ऐसे करता है फोन पर कब्जा, जानें कैसे बचें
Reliance Jio, Airtel और Vi के कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें Disney Plus Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। हालांकि रिलायंस जियो ने प्रीपेड में हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है। इसके अलावा Disney Plus Hotstar भी कुछ सब्सक्रिप्शन प्लान देती है आइए जानते हैं उनके बारे में।