comscore

Android से iPhone में WhatsApp Chats कैसे करें ट्रांसफर? जानें सबसे आसान तरीका

क्या आप Android से iPhone पर स्विच कर रहे हैं और अपनी WhatsApp चैट्स खोना नहीं चाहते? आइए जानते हैं कैसे ‘Move to iOS’ App की मदद से अपने सभी चैट्स, मीडिया और ग्रुप्स को सुरक्षित तरीके से नए iPhone में ट्रांसफर किया जा सकता है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 18, 2025, 11:56 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

अगर आप Android फोन से iPhone पर स्विच कर रहे हैं और अपनी WhatsApp चैट्स को नहीं खोना चाहते, तो यह प्रक्रिया अब काफी आसान हो गई है। WhatsApp ने अपनी आधिकारिक ‘Move to iOS’ App के जरिए पूरे चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करने की सुविधा दी है। इसमें आपके ग्रुप चैट्स, मीडिया फाइल्स, व्यक्तिगत चैट्स और WhatsApp चैनल अपडेट्स शामिल हैं लेकिन ध्यान दें आपके iPhone को फैक्ट्री रिसेट किया होना चाहिए और दोनों डिवाइस एक ही नेटवर्क पर कनेक्ट होने चाहिए। इससे आपका डेटा सुरक्षित और आसानी से ट्रांसफर हो जाएगा।

WhatsApp डेटा ट्रांसफर करने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है?

Android से iPhone पर WhatsApp ट्रांसफर करने से पहले यह जानना जरूरी है कि क्या-क्या ट्रांसफर होगा और क्या नहीं। आपके अकाउंट की जानकारी, प्रोफाइल फोटो, व्यक्तिगत और ग्रुप चैट्स, मीडिया फाइल्स और सेटिंग्स ट्रांसफर हो जाएंगी लेकिन कॉल हिस्ट्री, डिस्प्ले नाम और WhatsApp चैनल से प्राप्त मीडिया फाइल्स ट्रांसफर नहीं होंगे। इसके अलावा, Peer-to-Peer पेमेंट मैसेज भी नए डिवाइस पर नहीं आएंगे। Android फोन में कम से कम Android 5 या Lollipop OS होना चाहिए और iPhone में iOS 15.5 या उससे ऊपर। दोनों डिवाइस में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

Android से iPhone पर WhatsApp चैट्स कैसे स्टेप-बाय-स्टेप ट्रांसफर करें?

सबसे पहले अपने Android फोन पर Move to iOS App खोलें और Continue पर टैप करें। iPhone पर भाषा चुनें और ऑन-स्क्रीन स्टेप्स को फॉलो करें फिर Move from Android स्क्रीन पर Android फोन में iPhone का कोड डालें। Transfer Data स्क्रीन पर WhatsApp को चुनें और Start पर टैप करें। यह प्रक्रिया आपके चैट हिस्ट्री के अनुसार कुछ समय ले सकती है। डेटा तैयार होने के बाद Next पर टैप करें और Android से iPhone पर ट्रांसफर शुरू करें। इस दौरान दोनों डिवाइस को डिसकनेक्ट न करें।

WhatsApp Chat ट्रांसफर होने के बाद क्या करें?

डेटा ट्रांसफर पूरा होने के बाद iPhone में WhatsApp इंस्टॉल करें और उसी फोन नंबर से Sign-in करें जो आपके Android में था। Start पर टैप करें और डेटा रिस्टोर होने दें, ध्यान दें कि ट्रांसफर किए गए डेटा का बैकअप iCloud में तब तक नहीं होगा जब तक आप मैन्युअली बैकअप न बनाएं। WhatsApp आपका डेटा नहीं देख सकता, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। हालांकि कॉल हिस्ट्री, डिस्प्ले नाम और चैनल मीडिया को फिर से डाउनलोड करना होगा। अगर आप सभी जरूरी स्टेप्स और प्रिपरेशन का ध्यान रखें, तो आप अपने सालों की चैट हिस्ट्री के साथ आसानी से Android से iPhone पर स्विच कर सकते हैं।