Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Feb 20, 2024, 01:28 PM (IST)
iPhone में मिलने वाला iMessage एक मैसेजिंग ऐप है। इसमें इमोजी, फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है। इन सभी के साथ यूजर्स वॉइस मैसेज भी आईफोन और एंड्रॉइड (Android) पर भेज सकते हैं। यदि आप आईफोन यूजर हैं और आप वॉइस मैसेज भेजना चाहते हैं, लेकिन मैसेज भेजना नहीं आता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको यहां एक तरीका बताएंगे, जिससे आप आसानी से वॉइस मैसेज भेज सकेंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
आप बिना थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल किए बना iMessage के जरिए वॉइस मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे, जो कि नीचे बताए गए हैं :- और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा
1. अपने आईफोन में मैसेज ऐप ओपन करें।
2. उस नंबर को ऐड करें, जिसे आप वॉइस मैसेज भेजना चाहते हैं।
3. नीचे सीधे हाथ की तरफ माइक का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब अपना मैसेज रिकॉर्ड करें।
5. Arrow आइकन पर क्लिक करके मैसेज सेंड करें।
6. इस तरह आप आईफोन पर बिना किसी बाहरी ऐप का सहारा लिए वॉइस मैसेज भेज सकते हैं। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजर्स आईफोन से आईफोन में आसानी से वॉइस मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि, यूजर्स आईफोन से एंड्रॉइड में मैसेज भेज रहे हैं, तो उसके लिए MMS सर्विस को एक्टिवेट करना होगा।
वर्तमान में केवल एयरटेल ही अपने ग्राहकों को एमएमएस सर्विस दे रहा है, लेकिन जियो अपने यूजर्स को यह सेवा नहीं दे रहा है। अगर आप जियो यूजर हैं, तो आप आईफोन से एंड्रॉइड यूजर को वॉइस मैसेज नहीं भेज पाएंगे। हालांकि, अन्य आईफोन यूजर को आपका वॉइस मैसेज मिल जाएगा।
अमेरिकन टेक जाइंट एप्पल का कहना है कि iMessage को इस साल के अंत तक Rich Communication Services यानी RCS का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आईफोन यूजर्स आसानी से एंड्रॉइड यूजर्स को वॉइस मैसेज के साथ मल्टीमीडिया फाइल भेज पाएंगे। इसके लिए MMS सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
एप्पल ने पिछले साल आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस वर्ष आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने की योजना बना रही है। आए दिन इस अपकमिंग लाइनअप से जुड़ी डिटेल सामने आती रहती है। ब्रांड की ओर से अभी तक 16 सीरीज की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।