Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 10:24 AM (IST)
आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक और स्पैम अकाउंट्स एक बड़ी समस्या बन चुके हैं, खासकर Instagram पर कई यूजर्स को ऐसे फॉलोअर्स मिल जाते हैं जो असली नहीं होते, बल्कि बॉट या स्पैम अकाउंट होते हैं। ये अकाउंट्स आपकी प्रोफाइल की एंगेजमेंट को कम कर सकते हैं और कभी-कभी सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी पैदा कर सकते हैं। इसी समस्या को देखते हुए Instagram ने नए टूल्स और सेटिंग्स दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर आसानी से स्पैम फॉलोअर्स को पहचानकर हटा सकते हैं और अपने अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।
Instagram ने एक ऐसा फीचर दिया है जिसमें संदिग्ध या संभावित स्पैम अकाउंट्स को अलग लिस्ट में दिखाया जाता है। जब कोई यूजर अपने Followers सेक्शन में जाता है, तो वहां ‘Potential Spam’ नाम का ऑप्शन दिखाई देता है। इसमें उन अकाउंट्स की लिस्ट होती है जिन्हें सिस्टम संदिग्ध मानता है। यूजर इन अकाउंट्स को देखकर ‘Confirm’ करके उन्हें ‘Accept’ कर सकता है या ‘Delete’ करके हटा सकता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए बहुत यूजफुल है जिनके फॉलोअर्स अचानक बढ़ जाते हैं या जिनके पास अनजान प्रोफाइल्स से रिक्वेस्ट आती रहती है।
इसके अलावा यूजर्स एक साथ सभी स्पैम फॉलोअर्स को हटाने का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए Followers लिस्ट में जाकर ‘Potential Spam’ सेक्शन खोलना होता है और फिर ‘Remove all spam followers’ पर क्लिक करना होता है। एक बार कन्फर्म करने के बाद सभी संदिग्ध अकाउंट्स एक साथ हटा दिए जाते हैं। अच्छी बात यह है कि हटाए गए यूजर्स को इस बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं जाता, जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है। साथ ही यूजर चाहें तो सेटिंग्स में जाकर स्पैम फिल्टर को ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आने वाले स्पैम अकाउंट्स को ऑटोमैटिक पहचानने में मदद मिलती है।
अगर कोई यूजर किसी एक खास फॉलोअर को हटाना चाहता है, तो वह मैन्युअली भी ऐसा कर सकता है। इसके लिए प्रोफाइल पर जाकर Followers लिस्ट खोलनी होती है और जिस व्यक्ति को हटाना है उसके सामने ‘Remove’ ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। यह प्रक्रिया बहुत आसान है और सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई जानकारी नहीं दी जाती।