comscore

Instagram की तरह Facebook प्रोफाइल पर लगाएं अपना फेवरेट गाना, जानें प्रोसेस

Instagram का प्रोफाइल म्यूजिक वाला फीचर Facebook पर भी उपलब्ध है। आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपनी पसंद का गाना एड कर सकते हैं। यहां जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Jan 29, 2025, 07:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram पर हाल ही में एक मजेदार फीचर एड किया गया था। इस फीचर की मदद से आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने फेवरेट गाना एड कर सकते हैं। जैसे ही कोई आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलता है, वैसे ही उन्हें टॉप पर वो गाना देखने को मिलता है जिसे वह प्ले करके सुन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का यह फीचर रोलआउट होते ही वायरल हो गया था और सभी लोग अपनी प्रोफाइल पर अपनी पसंद का गाना लगाने लगे। इंस्टाग्राम की तरह की यह सुविधा आपको Facebook पर भी मिलती है। फेसबुक प्रोफाइल में भी आप अपना फेवरेट गाना एड कर सकते हैं। news और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

Facebook पर कई Instagram के पॉपुलर फीचर मौजूद हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर यूजर्स को नहीं होती। हालांकि, यदि आप अपनी फेसबुक प्रोफाइल को मजेदार बनाना चाहते हैं, तो आप इस म्यूजिक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे ही कोई आपकी प्रोफाइल पर जाएगा, उसे यह गाना सुनने को मिलेगा। फेसबुक पर गाना एड करने का तरीका काफी आसान है। यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस। news और पढें: Instagram में लगाएं Selfie Lock, कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा ऐप

How to put Song on Facebook Profile

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Facebook ऐप को ओपन करें।

2. इसके बाद अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।

3. अब आपको Edit Profile के बगल में दिख रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।

4. यहां आपको स्क्रोल-डाउन करने पर Search का ऑप्शन दिखेगा।

5. इसके बाद अगली विंडो पर Music का ऑप्शन मौजूद होगा, उस पर क्लिक कर दें।

6. म्यूजिक के ऑप्शन पर जाने के बाद आप अपने फेवरेट सॉन्ग सर्च कर सकते हैं।

7. जो भी गाना आप अपनी प्रोफाइल पर लगाना चाहते हैं, उस पर टैप करें।

8. इसके बाद उस गाने के बगल में दिखने पर तीन डॉट आइकन पर क्लिक कर दें।

9. यहां आपको Pin to Profile वाले ऑप्शन पर टैप करना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

10. ऐसा करते ही आपके वो गाना आपकी प्रोफाइल पर एड हो जाएगा। जैसे ही कोई आपकी फेसबुक प्रोफाइल पर विजिट करेगा, वैसे ही उसे टॉप पर यह गाना सुनने को मिलेगा।