Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 17, 2025, 01:08 PM (IST)
iOS 26 सभी आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। इस अपडेट के जरिए डिवाइस में Liquid Glass UI को जोड़ा गया है, जिससे स्क्रीन पर ट्रांसपेरेंट इफेक्ट देखने को मिलता है। हालांकि, यह इंटरफेस ज्यादातर यूजर्स को पसंद नहीं आया है। अगर आप भी उन आईफोन यूजर में से एक हैं और आपको इंटरफेस का नया लुक पसंद नहीं आया है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। हम आपको यहां ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप लिक्विड ग्लास डिजाइन के लुक बदल सकते हैं। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
iOS 26 के Liquid Glass डिजाइन को यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करके कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं… और पढें: Apple WWDC 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, iOS 27 और AI फीचर्स से उठ सकता है पर्दा
नोट : आईफोन का यह फीचर iOS 26 Liquid Glass इफेक्ट को पूरी तरह से बंद नहीं करता है, लेकिन काफी हद तक कम कर देता है। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आईफोन मेकर Apple ने इस साल जून में आयोजित हुए WWDC 2025 इवेंट में iOS 26 को लॉन्च किया था। यह पहला सॉफ्टवेयर अपडेट है, जो कई बड़े बदलाव के साथ आया है। इसमें Liquid Glass वाला इंटरफेस है। इसके आइकन को लिक्विड ग्लास डिजाइन दिया गया है। इसमें Live Translation व Call Screening जैसे अहम फीचर्स को जगह दी गई है। इसके साथ Apple Intelligence को भी अपग्रेड किया गया है।
1. iOS 26 सॉफ्टवेयर को कब लॉन्च किया गया था ?
Ans. एप्पल ने इस साल जून में iOS 26 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था।
2. iOS 26 का मेन फीचर क्या है ?
Ans. iOS 26 का मेन फीचर ट्रांसपेरेंट इंटरफेस है, जिसे Liquid Glass नाम दिया गया है।