Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 19, 2023, 04:00 PM (IST)
Paytm देश के दिग्गज पेमेंट ऐप में से एक है। इस ऐप्लिकेशन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने से लेकर पैसा ट्रांसफर तक किया जा सकता है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, इस तरह की सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए Upi id ऐड करनी पड़ती है। अगर आप भी पहली बार पेटीएम इस्तेमाल करने वाले हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे यूपीआई आईडी ऐप में ऐड करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको यहां पेटीएम में यूपीआई आईडी जोड़ने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च
प्रोसेस बताने से पहले आपको बता दें कि UPI ID एक जरिया है, जिससे आप पैसा रिसीव या ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके जरिए केवल 2 लाख रुपये तक की ट्रांजेक्शन की जा सकती है। यूपीआई सेवा को साल 2016 में NPCI ने लॉन्च किया था। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट
1. अपने मोबाइल फोन में Paytm ऐप ओपन करें।
2. टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
3. नीचे स्क्रॉल करके ‘UPI & Payment’ सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके ‘Manage UPI ID’ ऑप्शन पर टैप करें।
5. यहां आपको UPI ID ऐड करने का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
6. इस तरह आप पेटीएम पर यूपीआई आईडी ऐड कर सकते हैं। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइमरी यूपीआई आईडी फोन नंबर छिपाने की सुविधा प्रदान करती है। इससे फायदा यह होगा कि आपका नंबर छिपा रहेगा और कोई भी आपके नंबर का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा।
पेटीएम ने जून में अपने यूजर्स के लिए पिन फीचर को रिलीज किया था। इस फीचर के आने से यूजर्स अब उन कॉन्टैक्ट को पिन कर सकेंगे, जिन्हें वह ज्यादातर यूपीआई पेमेंट करते हैं। कंपनी का मानना है कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और इससे पेमेंट करना पहले से ज्यादा फास्ट हो जाएगा। इससे यूजर्स का समय भी बचेगा और उन्हें कॉन्टैक्ट सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पेटीएम ने इस साल की शुरुआत में पेटीएम यूपीआई लाइट सर्विस को भारत में लॉन्च किया था। लोग इस सेवा के तहत बिना पिन एंटर किए छोटे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल एक क्लिक करना होगा।
कंपनी सर्विस लॉन्च के दौरान कहा था कि इस सर्विस को खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इससे देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा।