comscore

अपनी Instagram स्टोरी में ऐड करना चाहते हैं स्टिकर, फॉलो करें यह आसान तरीका

अगर आप अपनी Instagram स्टोरी में स्टिकर लगाना चाहते हैं, तो हम आपको आसान प्रोसेस बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएगा। इस तरीके बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 29, 2022, 07:24 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टिकर ऐड करने की सुविधा देता है।
  • यूजर्स स्टोरी क्रिएट करने के दौरान स्टिकर ऐड कर सकते हैं।
  • इंस्टाग्राम ने इस साल की शुरुआत में स्टिकर फीचर रोलआउट किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta का फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रोलआउट करता आया है। इनमें से एक लिंक-स्टिकर नाम फीचर है, जिसकी मदद से यूजर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टिकर लगाकर शेयर कर सकते हैं। यदि आप भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टिकर लगाना चाहते हैं, लेकिन प्रोसेस नहीं पता है तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको इसमें आसान प्रोसेस बताएंगे, जिससे आप अपनी स्टोरी में स्टिकर लगाकर अपने दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। news और पढें: Instagram पर स्टिकर कैसे बनाएं? बहुत आसान है तरीका

ऐसे लगाएं अपनी Instagram Story में स्टिकर

  • अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम ओपन करें।
  • लेफ्ट स्वाइप करके कैमरा ओपन करें।
  • इसके बाद स्टोरी टैब में जाएं।
  • इंस्टाग्राम स्टोरी क्रिएट करके स्टिकर बटन पर टैप करें, जो टॉप में अवेलेबल है।
  • यहां आप अपनी पसंद की ईमोजी को चुनें, जिसे आप स्टोरी में लगाना चाहते हैं।
  • अब स्टोरी में अपने हिसाब से कहीं भी स्टिकर लगाकर शेयर कर दें।

काम की बात

आप स्टोरी पर स्वाइप करके यह देख सकते हैं कि आपके कितने फॉलोवर्स ने स्टिकर पर टैप किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में स्टिकर फीचर को अपने यूजर्स के लिए रोलआउट किया था। news और पढें: Instagram पर अपनी Reels वायरल करनी है? अपनाएं ये 7 आसान तरीके

हाल ही में रोलआउट किया नया फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Reels Template नाम का खास फीचर रोलआउट किया है, जिसकी मदद से ईयर एंड कंटेंट बनाया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी फोटोज का 2022 Recap बनाने की सुविधा देता है, जिसे वह अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसमें यूजर्स केवल 14 तस्वीरों की रील बना सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इससे पहले नोट्स फीचर को पेश किया गया था। यूजर्स इस फीचर की मदद से 60 कैरेक्टर में टेक्स्टर और इमोजी की मदद से अपने विचार साझा कर सकते हैं।