Written By Swati Jha
Published By: Swati Jha | Published: Jan 05, 2023, 12:16 PM (IST)
किसी Hotel में रहने के दौरान हर तरह की सेफ्टी का खयाल रखना और होटल के कमरों में छिपे हुए कैमरों का पता लगाया जाना चाहिए। होटल में रहने से पहले आपको यह तय करना चाहिए कि वह जगह सुरक्षित है या नहीं। क्योंकि एक लापरवाही से आपका प्राइवेट टाइम पब्लिक हो सकता है। होटल में चेक इन करने के बाद, आपको यह तय करना होगा कि कहीं आपके कमरे में कोई Hidden Camera तो नहीं है। और पढें: Xiaomi 18 Pro के लॉन्च से पहले लीक में सामने आई बड़ी जानकारी, जानें क्या होगा इस बार खास
हाल में गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने एक ऐसे समूह का भंडाफोड़ किया, जो OYO Hotels में इल्लीगल तरीके से अपने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर कपल्स को धमका रहा था। यहां जानिए होटल के कमरे में कोई हिडन कैमरा लगा है या नहीं, इसका पता कैसे लगाएं। और पढें: OPPO F33 Series भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
सभी लाईट सोर्स जैसे ट्यूबलाइट, एम्बिएंट लाइट, यहां तक कि टीवी और दूसरी स्क्रीन को बंद कर दें। इन डिवाइस को बंद कर दें और तय करें कि कमरे में जितना हो सके उतना अंधेरा हो। अब अपने स्मार्टफोन पर कैमरे को संभावित छिपने की जगहों पर फोकस करें, जैसे कि घड़ियां, शेल्फ, अजीब तरह से रखी गई सजावट या ऐसी कोई और जगह। और पढें: Ai+ Nova 2 5G की आज से पहली सेल शुरू, 8,999 रुपये में मिलेगा ये दमदार बजट स्मार्टफोन
किसी भी ऐसी जगह की तलाश करें जो छोटे सफेद धब्बों की तरह दिख रहा हो। जितना हो सके उतना सावधान रहें और कैमरे को इधर-उधर घुमाना शुरू करें। ये स्पॉट आपकी आंखों को दिखाई नहीं देंगे, लेकिन फोन का कैमरा इनका पता लगाने में सक्षम होगा।
घड़ी, टीवी, वॉल हैंगिंग या दूसरी चीजों सहित किसी भी चीज की जांच करना तय करें जो आपको अजीब लगती है। अगर आप अपने कमरे में एक सस्पीशियस गैजेट पाते हैं और इसके बारे में आपको शक है, तो कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है डिवाइस को डिस्कनेक्ट करना। आप इसे एक तौलिया के साथ कवर भी कर सकते हैं। गैजेट को आसानी से दराज के अंदर भी रखा जा सकता है।
कुछ मोबाइल एप्लिकेशन जो रिकॉर्डिंग टूल्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली फ्रीक्वेंसी रेंज का पता लगा सकते हैं। इनसे किसी भी छिपे हुए कैमरे का पता लगाने में मदद मिल सकती है। Android फोन पर, आप ऐसे ही कुछ एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें Detectify और Radarbot शामिल हैं। हिडेन कैमरों का पता लगाने के लिए इनमें से कई एप्लिकेशन मुफ्त हैं।