Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 07, 2024, 09:04 AM (IST)
Happy Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी हिंदू के मुख्य त्यौहार में से एक है और इसे महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग राज्यों में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की पूजा करके एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं, जो लोग अपने घर से दूर हैं, वे मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) का सहारा लेकर अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों को मैसेज और स्टिकर भेजकर गणेश चतुर्थी विश करते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
अगर आप अपने घर परिवार से दूर हैं और उन्हें व्हाट्सएप पर खूबसूरत स्टिकर भेजकर गणेश चतुर्थी विश करना चाहते हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में व्हाट्सएप स्टिकर (WhatsApp Stickers) डाउनलोड करने से लेकर भेजने तक का प्रोसेस बताएंगे। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
व्हाट्सएप स्टिकर के अलावा आप GIF, फोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा, आप व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) लगाकर भी एक साथ सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी (Happy Ganesh Chaturthi) विश कर सकते हैं। इसके लिए आपको गणेश जी की फोटो पिक करके स्टेटस में जाकर अपलोड करनी है। इसके बाद स्टेटस लाइव हो जाएगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!